नई विधा — नीमच न्यूज़

बिजली पोल से टकराकर कार पलटी, बाल-बाल बचे सवार; 70-80 हजार का नुकसान

स्थानीय · भानपुरा · · अपडेट: · नई विधा डेस्क

बिजली पोल से टकराकर कार पलटी, बाल-बाल बचे सवार; 70-80 हजार का नुकसान

📍 भानपुरा, मंदसौर

भानपुरा। बड़ा महादेव मार्ग पर बुधवार शाम करीब 5:15 बजे तेज रफ्तार कार मोड़ पर अनियंत्रित होकर बिजली पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पहले ट्रांसफार्मर के समीप लगे सीमेंट के बिजली पोल से टकराई, जिससे पोल क्षतिग्रस्त हो गया।

इसके बाद कार सड़क किनारे लगे लोहे के बिजली पोल से भी जा टकराई। टक्कर के कारण लोहे का पोल बिजली लाइन सहित उखड़कर करीब 50 से 60 फीट दूर जा गिरा। वहीं कार भी क्षतिग्रस्त होकर सीमेंट-कंक्रीट सड़क पर पलट गई।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि कार में सवार लोगों को गंभीर चोटें नहीं आईं। बताया गया कि कार सवार लोग भवानीमंडी क्षेत्र के रहने वाले हैं।

सूचना मिलने पर बिजली विभाग ने तत्काल विद्युत लाइन बंद कराई। इसके बाद विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त पोल तथा बिजली लाइन का जायजा लिया।

भानपुरा पुलिस की 112 टीम भी मौके पर पहुंची और कार चालक को अपने साथ थाने ले गई।

विद्युत विभाग के उपयंत्री प्रवीण सिसोदिया ने बताया कि दुर्घटना में एक सीमेंट का बिजली पोल क्षतिग्रस्त हुआ है, जबकि दूसरा लोहे का पोल विद्युत लाइन सहित उखड़कर दूर जा गिरा। हादसे में विभाग को करीब 70 से 80 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान है।

विभाग के अनुसार नियमानुसार संबंधित व्यक्ति से नुकसान की राशि वसूल की जाएगी। फिलहाल हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।

मंडी भाव: आज का नीमच मंडी भाव

टैग: भानपुरा, मंदसौर, सड़कहादसा, कारहादसा, बिजलीपोल, Mandsaur, Road Accident

और पढ़ें: भानपुरा की सभी खबरें · नीमच लोकल न्यूज़ — शहर और गांव की खबरें · नीमच न्यूज़ होम