तेज आंधी-तूफान से बड़े-बड़े पेड़ धराशाई, ओलावृष्टि से कटी मक्का की फसल को नुकसान

बारिश और ओलावृष्टि के बाद तापमान में गिरावट आई और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। हालांकि, तेज हवाओं और बारिश के कारण क्षेत्र में कई स्थानों पर नुकसान भी हुआ।
तेज हवाओं के चलते कई जगह विशालकाय पेड़ धराशाई हो गए। सड़कों और आसपास के क्षेत्रों में पेड़ों के गिरने से आवागमन भी प्रभावित हुआ।
वहीं, खेतों में कटकर रखी मक्का की फसल को भी बारिश और ओलावृष्टि से नुकसान पहुंचा है। अचानक बदले मौसम से किसानों की चिंता बढ़ गई है।
हालांकि किसानों का कहना है कि आगामी फसलों के लिए यह बारिश कुछ हद तक फायदेमंद साबित हो सकती है। बारिश के बाद मौसम में ठंडक आने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली।