नई विधा — नीमच न्यूज़

सीएम मोहन यादव ने देखी विकास और नवाचारों की प्रदर्शनी, स्थानीय उत्पादों व विद्यार्थियों की रचनात्मकता को सराहा

राजनीति · नीमच · · अपडेट: · नई विधा डेस्क

सीएम मोहन यादव ने देखी विकास और नवाचारों की प्रदर्शनी, स्थानीय उत्पादों व विद्यार्थियों की रचनात्मकता को सराहा

हेलीपैड पर हुआ स्वागत

मुख्यमंत्री के सीआरपीएफ मेहता स्टेडियम स्थित हेलीपैड पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे अग्रोहा भवन पहुंचे, जहां सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी लगाई गई थी।

गांधी सागर जल प्रदाय योजना-2 की ली जानकारी

प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री ने सबसे पहले गांधी सागर समूह जल प्रदाय योजना-2 की प्रगति और कार्ययोजना की जानकारी ली। इसके बाद मुख्यमंत्री ई-स्कूटी योजना के तहत विद्यार्थियों को प्रदान की गई स्कूटियों का अवलोकन किया और विद्यार्थियों से संवाद किया।

‘मेरे सपनों का भारत’ की चित्रकला देखी

मुख्यमंत्री ने सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यार्थियों द्वारा ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर तैयार की गई चित्रकला और अन्य कृतियों की प्रदर्शनी भी देखी। उन्होंने विद्यार्थियों की रचनात्मकता और चित्रों की सराहना की।

पुलिस अभियानों और 50 हजार दीपों की प्रदर्शनी

प्रदर्शनी में पुलिस विभाग की ‘जीवन संजीवनी अभियान’, ‘नशे से दूरी है जरूरी’ और साइबर अपराध जागरूकता से संबंधित गतिविधियों की जानकारी भी मुख्यमंत्री ने ली। इसके अलावा 17 सितंबर को किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में प्रज्वलित किए गए 50 हजार दीपों से संबंधित प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

बांस और जैविक उत्पादों की जानकारी

कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के स्टॉल पर मुख्यमंत्री ने स्थानीय उत्पादों और नवाचारों की जानकारी ली। बांस से तैयार ब्रश, कंघी और बांसुरी जैसे उत्पादों का अवलोकन किया। उन्होंने जैविक कृषक भागीरथ नागदा द्वारा जैविक पद्धति से तैयार किए जा रहे उत्पादों की जानकारी भी ली।

प्रदर्शनी के अवलोकन के बाद मुख्यमंत्री गांधी सागर अभयारण्य में आयोजित चीता परियोजना के कार्यक्रम के लिए रवाना हुए।

टैग: Neemuch, CM Mohan Yadav, Seva Sankalp Abhiyan, Gandhi Sagar, E Scooty, Student Creativity, Local Products, Organic Farming, Madhya Pradesh

और पढ़ें: नीमच की सभी खबरें · नीमच राजनीति समाचार — नेता, चुनाव और प्रशासन · नीमच न्यूज़ होम