निंबाहेड़ा नगर परिषद की पहली निर्विरोध महिला सभापति बनीं शिल्पा भूतड़ा, भाजपा कार्यालय में जश्न

कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
शिल्पा भूतड़ा के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा के बाद भाजपा कार्यालय में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, नवनिर्वाचित पार्षद और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और ढोल की थाप पर खुशी जताते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
श्रीचंद कृपलानी ने दी शुभकामनाएं
पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी ने शिल्पा भूतड़ा को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नगर परिषद के माध्यम से शहर के विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और बेहतर व्यवस्थाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसेवा और विकास कार्यों में सक्रिय रहने की बात कही।
45 वार्डों में भाजपा के 27 पार्षद
निंबाहेड़ा नगर परिषद में कुल 45 वार्ड हैं। 2026 के चुनाव परिणामों में भाजपा के 27, कांग्रेस के 17 और एक निर्दलीय पार्षद निर्वाचित हुए।
शिल्पा भूतड़ा वार्ड 33 से भाजपा पार्षद निर्वाचित हुई थीं। वार्ड परिणाम के अनुसार उन्हें 624 वोट मिले और उन्होंने 350 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी।