नई विधा — नीमच न्यूज़

‘साथी हाथ बढ़ाना’ प्रोजेक्ट के तहत बच्चों ने देखी फिल्म, रात्रिभोज का भी लिया आनंद

स्थानीय · नीमच · · अपडेट: · नई विधा डेस्क

‘साथी हाथ बढ़ाना’ प्रोजेक्ट के तहत बच्चों ने देखी फिल्म, रात्रिभोज का भी लिया आनंद

क्लब की समाजसेवा पहल के तहत बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम, फिल्म देखने के बाद होटल में कराया गया डिनर सुंदरम मल्टीप्लेक्स में दिखाई फिल्म

कार्यक्रम के तहत शाम 4 बजे बच्चों को सुंदरम मल्टीप्लेक्स ले जाया गया, जहां उन्हें आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायक हिंदी फिल्म ‘हनुमान अंश’ दिखाई गई। कई बच्चों के लिए सिनेमा देखने का यह पहला अनुभव था। फिल्म के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।

होटल में कराया रात्रिभोज

फिल्म समाप्त होने के बाद सभी बच्चों को होटल भारत पैलेस ले जाया गया। यहां बच्चों के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया गया। स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

जरूरतमंद बच्चों के जीवन में खुशियां जोड़ना उद्देश्य

क्लब प्रवक्ता रोटेरियन सुरेश जैन मोदी ने बताया कि ‘साथी हाथ बढ़ाना’ प्रोजेक्ट का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों के जीवन में खुशियों के पल जोड़ना और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जुड़ाव का एहसास कराना है।

सदस्यों ने दिया सहयोग

कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब अध्यक्ष युजवेंद्र सिंह भाटिया, सचिव अभिषेक शर्मा सहित क्लब के अन्य सदस्यों का सहयोग रहा।

टैग: नईविद्या, Neemuch, साथीहाथबढ़ाना, Social Service, Children Welfare, समाजसेवा, Childrens Program

और पढ़ें: नीमच की सभी खबरें · नीमच लोकल न्यूज़ — शहर और गांव की खबरें · नीमच न्यूज़ होम