झूलते बिजली तारों की चपेट में मृतक की मौत, परिवार को मिली 6 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

पिराना गांव में हादसे के बाद विद्युत विभाग ने दी सहायता, विधायक दिलीप सिंह परिहार ने परिजनों से की मुलाकात परिजनों से मिले विधायक
सहायता राशि दिए जाने के दौरान नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार ने मृतक की बेटी और परिजनों से मुलाकात की तथा उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने परिवार को हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने की बात कही।
ये लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष मदन गुर्जर, जीरन नगर पंचायत उपाध्यक्ष मुकेश राव तावरे और विद्युत मंडल अधिकारी राहुल वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
घटना के बाद परिवार को दी गई आर्थिक सहायता से उन्हें तत्काल राहत मिलने की बात सामने आई है।