मनासा में इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में चोरी, ताला तोड़कर नकदी और स्पीकर ले गया अज्ञात चोर

मनासा में इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में चोरी, ताला तोड़कर नकदी और स्पीकर ले गया अज्ञात चोर रात 3 से 4 बजे के बीच वारदात
प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपुरा रोड पर 'टाटा शोरूम' के पास इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान संचालित करने वाले मांगीलाल (39) पिता रामनिवास मेघवाल, निवासी हरकियाखाल, हाल मुकाम मनासा, रोज की तरह दुकान बंद कर घर गए थे।
12 सितंबर की दरमियानी रात करीब 3 से 4 बजे के बीच अज्ञात बदमाश ने दुकान का ताला तोड़ा और अंदर दाखिल हो गया।
₹4 हजार नकदी और स्पीकर चोरी
दुकान संचालक मांगीलाल मेघवाल की शिकायत के अनुसार चोर गल्ले में रखे करीब ₹4 हजार नकद, 3-4 ब्लूटूथ एफएम स्पीकर और अन्य उपकरण चोरी कर ले गया।
सुबह दुकान का ताला टूटा मिलने पर संचालक को चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
CCTV फुटेज में कैद हुई वारदात
पुलिस ने दुकान में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में तड़के करीब 4:05 बजे एक संदिग्ध व्यक्ति दुकान के अंदर काउंटर और रैक में रखा सामान समेटता दिखाई दे रहा है।
पीड़ित व्यापारी की रिपोर्ट पर मनासा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान और चोरी गए सामान की बरामदगी के प्रयास में जुटी है।