मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना से सुनील की बढ़ी आमदनी, रोजाना 16 लीटर दूध का उत्पादन

मनासा के झुकनी निवासी सुनील बंजारा को योजना से मिलीं दो भैंसें; दूध बिक्री से करीब ₹24 हजार मासिक आय सुनील के अनुसार मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना के तहत उन्हें हरियाणा से दो भैंसें मिलीं। दोनों भैंसों की इकाई लागत करीब ₹2.95 लाख थी, जिसमें ₹1.47 लाख 50 हजार का अनुदान मिला।
रोजाना करीब 16 लीटर दूध का उत्पादन
योजना का लाभ मिलने के बाद सुनील ने डेयरी व्यवसाय का विस्तार किया। वर्तमान में दोनों भैंसों से करीब 16 लीटर दूध प्रतिदिन प्राप्त हो रहा है।
सुनील के अनुसार दूध बिक्री से उन्हें लगभग ₹800 प्रतिदिन की आय हो रही है, जो करीब ₹24 हजार प्रतिमाह बैठती है। इससे परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलने की बात उन्होंने कही।
पशुपालन विभाग से मिला मार्गदर्शन
पशुपालन विभाग के अधिकारियों द्वारा भैंसों की देखभाल, उन्नत पशुपालन तकनीक और नस्ल सुधार को लेकर मार्गदर्शन दिया गया। इससे पशुओं के बेहतर प्रबंधन में मदद मिलने की बात सामने आई है।
सुनील अब पशुपालन विभाग के मार्गदर्शन में नस्ल सुधार पर भी ध्यान दे रहे हैं। उनका प्रयास है कि घर पर ही बेहतर नस्ल की मुर्रा भैंस तैयार की जाए, जिससे आने वाले समय में दूध उत्पादन और आय दोनों में वृद्धि हो सके।
मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना के माध्यम से पशुपालन को आय के साधन के रूप में आगे बढ़ाने वाले ऐसे प्रयास ग्रामीण परिवारों के लिए स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने में मददगार हो सकते हैं।