धारड़ी: ब्राह्मणी नदी किनारे मिला 8 फीट लंबा मगरमच्छ, वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर चंबल नदी में छोड़ा

पिंजरे की मदद से किया रेस्क्यू
वनमंडलाधिकारी एस.के. अटोदिया एवं उपवनमंडलाधिकारी सरोज सिंह के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्राधिकारी ओमप्रकाश बिड़ला तथा परिक्षेत्र सहायक कुलदीप दीक्षित के निर्देशन में कार्रवाई की गई। मौके पर वनरक्षक भूपेंद्र बैरागी और सदाशिव धाकड़ भी पहुंचे।
मगरमच्छ को सुरक्षित स्थानांतरित करने के लिए शासकीय उड़नदस्ते की मदद ली गई। रेस्क्यू अभियान में वन्यजीव प्रेमी लीलाधर सुथार, शुभम सुथार, अरबाज, सुरक्षा श्रमिक बाबूलाल धाकड़ और उड़नदस्ता चालक बालकिशन का सराहनीय योगदान रहा।
सुरक्षित स्थान पर छोड़ा गया मगरमच्छ
वन विभाग की टीम ने आपसी समन्वय से रेस्क्यू अभियान पूरा किया। मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ने के बाद गांधीसागर की चंबल नदी में छोड़ा गया।