नई विधा — नीमच न्यूज़

नीमच में आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 1250 किलो महुआ लाहन जब्त

अपराध · नीमच · · अपडेट: · नई विधा डेस्क

नीमच में आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 1250 किलो महुआ लाहन जब्त

नीमच। अवैध शराब के निर्माण और कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार अलसुबह बड़ी कार्रवाई की। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देश और पुलिस अधीक्षक राकेश व्यास के सहयोग से वृत्त नीमच पश्चिम के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी की गई।

टीम ने धामनिया पठारी, धामनिया जागीर, गांधीपुरा और अंतरराज्यीय सीमा से लगे घने जंगलों में संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी।

1250 किलो महुआ लाहन और शराब जब्त

कार्रवाई के दौरान टीम ने कुल 1250 किलोग्राम महुआ लाहन और 5 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त की। विभाग के अनुसार, जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत ₹1,26,250 है। इस कार्रवाई में आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत तीन प्रकरण दर्ज किए गए।

संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

कार्रवाई जिला आबकारी अधिकारी बी.एल. दांगी और कंट्रोलर बी.एल. सिंगाड़ा के नेतृत्व में की गई। टीम में आबकारी निरीक्षक दीपक आंजना, संजय कंवारे, पंकज राठौर तथा पुलिस उपनिरीक्षक शिवलाल कलमी और बलवंत भाटी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के निर्माण और कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

टैग: Neemuch, Excise Department, Police Action, Illegal Liquor, मध्यप्रदेश, नीमच, आबकारीविभाग, महुआलाहन

और पढ़ें: नीमच की सभी खबरें · नीमच क्राइम न्यूज़ — अपराध और पुलिस की खबरें · नीमच न्यूज़ होम