नई विधा — नीमच न्यूज़

जावद के 37 मेधावी विद्यार्थियों को मिली स्कूटी: विधायक सखलेचा ने सौंपी चाबियां

स्थानीय · जावद · · अपडेट: · नई विधा डेस्क

जावद के 37 मेधावी विद्यार्थियों को मिली स्कूटी: विधायक सखलेचा ने सौंपी चाबियां

नीमच। सरकारी स्कूलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जावद विधानसभा क्षेत्र के 37 मेधावी विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के तहत स्कूटी प्रदान की गई। जावद विकासखंड के 22 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के चयनित छात्र-छात्राओं को आयोजित कार्यक्रम में स्कूटी की चाबियां सौंपी गईं।

जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जावद विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने विद्यार्थियों को चाबियां प्रदान कीं। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए आगे भी मेहनत जारी रखने और उच्च शिक्षा हासिल कर परिवार एवं क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

विधायक सखलेचा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कई विद्यार्थियों को कॉलेज की दूरी और आवागमन की समस्या के कारण उच्च शिक्षा जारी रखने में कठिनाई होती है। स्कूटी मिलने से विद्यार्थियों के लिए कॉलेज तक पहुंच आसान होगी और वे अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान दे सकेंगे।

स्कूटी मिलने पर विद्यार्थियों और अभिभावकों में उत्साह नजर आया। विद्यार्थियों ने इसे केवल आवागमन की सुविधा नहीं, बल्कि आगे की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहन भी बताया।

कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारी, विभिन्न शासकीय विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक, जनभागीदारी समिति के सदस्य, विद्यार्थी और अभिभावक मौजूद रहे। इस दौरान उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले प्राचार्यों एवं शिक्षकों का भी उत्साहवर्धन किया गया।

टैग: जावद, नीमच, मुख्यमंत्रीस्कूटीयोजना, मेधावीविद्यार्थी, शिक्षा, सरकारीस्कूल, उच्चशिक्षा, ओमप्रकाशसखलेचा, मध्यप्रदेश

और पढ़ें: जावद की सभी खबरें · नीमच लोकल न्यूज़ — शहर और गांव की खबरें · नीमच न्यूज़ होम