AU बैंक और टाटा AIG ने किया ₹2 करोड़ के मृत्यु दावे का भुगतान, ऋण खाता हुआ बंद

AU बैंक के बिजनेस बैंकिंग क्लस्टर हेड हेमंत नेरेड़ी के अनुसार, अंकुश सक्सेना ने व्यवसाय विस्तार के लिए बैंक से ₹2 करोड़ की क्रेडिट/ओवरड्राफ्ट सुविधा ली थी। ऋण की वित्तीय सुरक्षा के लिए बैंक के पार्टनर टाटा AIG के माध्यम से पूरी ऋण राशि का समूह जीवन बीमा कराया गया था।
दावे का निपटारा कर ऋण चुकाया
अंकुश सक्सेना के असामयिक निधन के बाद AU बैंक और टाटा AIG की टीमों ने दावा प्रक्रिया शुरू की। कंपनी के अनुसार, प्रक्रिया पूरी होने के बाद ₹2 करोड़ की बीमा राशि से उनके नाम पर बकाया ऋण का पूर्ण भुगतान किया गया और लोन खाता बंद कर दिया गया।
इस कार्रवाई के लिए सक्सेना के परिजनों ने दोनों कंपनियों और संबंधित अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
बीमा के महत्व पर दिया जोर
AU बैंक के हेमंत नेरेड़ी ने कहा कि आमजन को जीवन बीमा और सामान्य बीमा के महत्व को समझना चाहिए। उन्होंने बीमा को केवल खर्च के रूप में न देखकर परिवार और वित्तीय दायित्वों की सुरक्षा के साधन के रूप में देखने की बात कही।