नई विधा — नीमच न्यूज़

लायंस क्लब सेंट्रल नीमच को सत्र का 11वां नेत्रदान प्राप्त, अब तक 2311 नेत्रदान

स्थानीय · नीमच · · अपडेट: · नई विधा डेस्क

लायंस क्लब सेंट्रल नीमच को सत्र का 11वां नेत्रदान प्राप्त, अब तक 2311 नेत्रदान

मनोहरलाल पोरवाड़ पिता फकीरचंद पोरवाड़, निवासी सदर बाजार, निकुंभ, जिला चित्तौड़गढ़ के मरणोपरांत परिवार की सहमति से नेत्रदान कराया गया। नेत्रदान की प्रक्रिया डॉ. घनश्याम पांडे, कचरूलाल एवं गोमाबाई नेत्रदान टीम द्वारा पूरी की गई।

परिवार ने दुख की घड़ी में लिया नेत्रदान का संकल्प

परिवारजनों समर्थमल, अभय कुमार, संजय कुमार, अभिषेक कुमार, विशाल कुमार सहित पोरवाड़ परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में नेत्रदान की प्रक्रिया संपन्न हुई।

लायंस क्लब नीमच सेंट्रल के नेत्रदान डिस्ट्रिक्ट चेयरमेन ला. राजेंद्र जारोली की प्रेरणा और वाहन सेवा के माध्यम से नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी कर नेत्र गोमाबाई नेत्रालय को सौंपे गए।

नेत्रदान के प्रति जागरूकता का संदेश

लायंस क्लब के अनुसार, पोरवाड़ परिवार ने दुख की घड़ी में भी नेत्रदान करवाकर नेत्रदान के प्रति जागरूकता और परंपरा को आगे बढ़ाया। क्लब पदाधिकारियों ने परिवार के इस निर्णय के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किए।

लायंस क्लब नीमच सेंट्रल के अध्यक्ष ला. रितेश नांगलिया, सचिव ला. तुषार लालका एवं क्लब परिवार ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

उक्त जानकारी लायंस क्लब नीमच सेंट्रल की नेत्रदान समिति के डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन एवं पूर्व अध्यक्ष ला. राजेंद्र जारोली ने दी।

टैग: Neemuch, Eye Donation, Netra Dan, Lions Club Central, Gomabai Netralaya, Andhatva Nivaran, Eye Donation Awareness, Neemuch News, Rajasthan News

और पढ़ें: नीमच की सभी खबरें · नीमच लोकल न्यूज़ — शहर और गांव की खबरें · नीमच न्यूज़ होम