|
पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष यशवंत करेल की हुई भाजपा में घर वापसी |
पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष यशवंत करेल की हुई भाजपा में घर वापसी
रामपुरा तहसील मुख्यालय पर भाजपा के तपोनिष्ठ कार्यकर्ता पूर्व कारसेवक एवं दो बार के भारतीय जनता पार्टी के नगर परिषद अध्यक्ष यशवंत करेल जो कुछ समय पूर्व विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सदस्यता लेकर सुर्खियों में आए थे आज पुनः भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर उन्होंने अपनी घर वापसी कर ली है एवं भारतीय जनता पार्टी में वापस प्रवेश कर लिया है पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष यशवंत करेल के साथ वार्ड क्रमांक 13 से पार्षद प्रतिनिधि विजय सोनी भी नगर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक अनिरुद्ध माधव मारु ने दोनों पार्षद पार्षद प्रतिनिधियों को भाजपा का दुपट्टा पहनाकर भाजपा में प्रवेश कराया इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि करुण महेश्वरी वरिष्ठ भाजपा नेता शिव मरच्या भाजपा मंडल महामंत्री दीपक मरच्या मनासा जनपद सदस्य विजय शर्मा पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष गोविंद सोनी विधायक प्रतिनिधि सत्यनारायण मंडवारिया सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे इस घर वापसी के साथ ही रामपुरा नगर परिषद जो की6- 6 के अनुपात पर चल रही थी उसमें बीजेपी का बहुमत हो चुका है क्योंकि पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष यशवंत केरल ज्योति यशवंत केरल एवं पार्षद प्रतिनिधि विजय सोनी के साथ नगर परिषद में तीन नए परिषद सदस्यों के साथ संपूर्ण नगर परिषद में भाजपा का बहुमत हो गया है