|
|
नीमच। अक्षपाद महर्षि गोतम ऋषि की जयंती पर श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज नगर सभा नीमच के समाज भवन पर दोपहर 1 बजे अध्यक्ष डां बृजेन्द्र प्रसाद शर्मा के द्वारा पंडीत योगेन्द्र पुरोहित के आचार्यवत में सर्वप्रथम गोतम ऋषि की पूजाकर हवन का आयोजन ऋषि हॉल में किया गया, जिसमें 4 जोड़ो के द्वारा हवन किया।
दोपहर बाद कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ महर्षि गौतम के चित्र पर मलयर्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। बच्चों, युवा व महिला सदस्यो की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, जो मृदुला शर्मा एवम रश्मि शर्मा व प्रियंका शर्मा द्वारा कराई गई।
कार्यक्रम का प्रारंभ व संचालन डा प्रो संजय जोशी जो कि विगत 15 वर्षो से सक्रीय रूप से नगर सभा नीमच को तन मन धन से सहयोग प्रदान कर रहे है। द्वारा किया गया। इसी कड़ी में गत गोतम जयंती पर जिस हॉल निर्माण के लिए भूमी पुजन किया गया जो सुसज्जीत होकर तैयार हो गया जिसे समाज के वरिष्ठ रमेश चन्द्र शर्मा न्यू आजाद इंजीनियरिंग वर्क्स द्वारा अपनी धर्म पत्नी स्व श्रीमति कृष्णा शर्मा की स्मृति में बनवाकर आज नगर सभा को लोकार्पित किया साथ ही नगर सभा परिसर में पानी की उपलब्धता न होने से एक ट्यूब वेल का खनन किया गया जिसका लोकार्पण भी किया गया।
75 वर्ष से अधीक आयु के 7 सदस्यो का सम्मान महिला सदस्यो को राजकुमारी शर्मा संरक्षक महिला मंडल द्वारा एंवम् पुरुष सदस्यो का अध्यक्ष एवम वरिष्ठ जन द्वारा किया गया, भामाशाह सम्मान में डा संजय जोशी एवम श्रीमति अर्चना जोशी अध्यक्ष महिला मण्डल का भी अध्यक्ष नगरसभा द्वारा किया गया अंत में वर्ष 2023-24 के आय व्यय का वाचन कोषाध्यक्ष श्री गोपाल कृष्ण शर्मा द्वारा किया गया, अध्यक्षीय उद्बोधन नगर सभा अध्यक्ष द्वारा किया गया, उच्च अंक प्राप्त बच्चो को मोमेंटो वप्रमाण पत्र दिए गए, बच्चो की प्रतियोगिता के पुरुस्कार का भी वितरण किया गया अंत गोतम ऋषि की महा आरती कर ऋषि प्रसाद का भोग लगाकर सभी उपस्थित जन ने ऋषि प्रसाद ग्रहण किया।