|
जावद। जावद नगर में गणगौर पर्व पारंपरिक अंदाज में मनाया गया। सुबह से ही महिलाओं ने सज-धज कर गणगौर पूजन किया। गणगौर पर्व को लेकर महिलाओं में उत्साह देखते बन रहा था। महिलाओं ने पति की लंबी आयु के लिए ईसर-गणगौर माता बनाकर पारंपरिक वेशभूषा में पूजन किया। महिलाओं ने बेसन, आटा व मैदा के मीठे गुणे बनाकर और मिट्टी से पार्वती की प्रतिमा बनाकर और रंगों से सजाकर एक दिन पहले ही तैयार कर लिया था। कई गली, मोहल्लों में मंदिरों पर गणगौर पूजन किया गया, यहां भी बारी-बारी से एक के बाद एक महिला गणगौर पूजन करती नजर आई। महिलाओं ने नगर के भूतेश्वर महादेव मंदिर परिसर पर पूजा अर्चना की। इस अवसर पर राधा देवी त्रिपाठी, मिनाक्षी त्रिपाठी, पुष्पा त्रिपाठी, भारती त्रिपाठी, ज्योति त्रिपाठी, अन्नपूर्णा बाई, सुमन शर्मा, स्नेहलता पौराणिक रेखा तिवारी, सुमन जोशी, पूर्वा जोशी, जयंती त्रिवेदी, मनीषा त्रिवेदी, आशा सुल्तानिया, विजया गिल, माधुरी पौराणिक, आशा पौराणिक, कृष्णा जोशी, अनिता जोशी, सुनीता शर्मा, अनुसूया शर्मा, कमला देवी शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही। |
जावद। जावद नगर में गणगौर पर्व पारंपरिक अंदाज में मनाया गया। सुबह से ही महिलाओं ने सज-धज कर गणगौर पूजन किया। गणगौर पर्व को लेकर महिलाओं में उत्साह देखते बन रहा था। महिलाओं ने पति की लंबी आयु के लिए ईसर-गणगौर माता बनाकर पारंपरिक वेशभूषा में पूजन किया। महिलाओं ने बेसन, आटा व मैदा के मीठे गुणे बनाकर और मिट्टी से पार्वती की प्रतिमा बनाकर और रंगों से सजाकर एक दिन पहले ही तैयार कर लिया था। कई गली, मोहल्लों में मंदिरों पर गणगौर पूजन किया गया, यहां भी बारी-बारी से एक के बाद एक महिला गणगौर पूजन करती नजर आई। महिलाओं ने नगर के भूतेश्वर महादेव मंदिर परिसर पर पूजा अर्चना की। इस अवसर पर राधा देवी त्रिपाठी, मिनाक्षी त्रिपाठी, पुष्पा त्रिपाठी, भारती त्रिपाठी, ज्योति त्रिपाठी, अन्नपूर्णा बाई, सुमन शर्मा, स्नेहलता पौराणिक
रेखा तिवारी, सुमन जोशी, पूर्वा जोशी, जयंती त्रिवेदी, मनीषा त्रिवेदी, आशा सुल्तानिया, विजया गिल, माधुरी पौराणिक, आशा पौराणिक, कृष्णा जोशी, अनिता जोशी, सुनीता शर्मा, अनुसूया शर्मा, कमला देवी शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।