|
नीमच। डकैती और रेप के मामले में दस साल की सजा के दौरान फरार हुए एक आरोपी को विशेष पुलिस टीम ने मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है। फरार आरोपी पंडित बनकर फरारी काट रहा था। एसपी सुधीर जोशी ने बताया कि गंगरार निवासी माधु पुत्र भगवाना कालबेलिया को डकैती और रेप मामले में दस साल की सजा हुई थी। सात साल की सजा काटने के बाद वह पैराल पर छूटा, लेकिन वापस नहीं लौटा। पुलिस ने उस पर दस हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। साथ ही आरोपी की तलाश में एक टीम का गठन किया गया। जिसमें एएसआई सूरजकुमार, साइबर सेल के हैड कांस्टेबल राजकुमार, कांस्टेबल रामावतार, गणपत, हैड कांस्टेबल राकेश व्यास, विशेष टीम के कांस्टेबल वीरेंद्र ,राधेश्याम , चेतन और देवेन्द्र शामिल थे।तलाश के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी अपना नाम बदलकर मध्यप्रदेश के भादवा माता मनासा में रह रहा है। जिस पर विशेष टीम भी अपना भेष बदलकर भादवा माता में रही और जानकारी जुटाई तो पता लगा कि माधु कालबेलिया अपना नाम कैलाश पंडित बनकर रह रहा है, जिसकी पहचान कर पुलिस विशेष टीम ने माधु कालबेलिया को गिरफ्तार कर लिया। |
नीमच। डकैती और रेप के मामले में दस साल की सजा के दौरान फरार हुए एक आरोपी को विशेष पुलिस टीम ने मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है। फरार आरोपी पंडित बनकर फरारी काट रहा था। एसपी सुधीर जोशी ने बताया कि गंगरार निवासी माधु पुत्र भगवाना कालबेलिया को डकैती और रेप मामले में दस साल की सजा हुई थी। सात साल की सजा काटने के बाद वह पैराल पर छूटा, लेकिन वापस नहीं लौटा। पुलिस ने उस पर दस हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। साथ ही आरोपी की तलाश में एक टीम का गठन किया गया। जिसमें एएसआई सूरजकुमार, साइबर सेल के हैड कांस्टेबल राजकुमार, कांस्टेबल रामावतार, गणपत, हैड कांस्टेबल राकेश व्यास, विशेष टीम के कांस्टेबल वीरेंद्र ,राधेश्याम , चेतन और देवेन्द्र शामिल थे।तलाश के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी अपना नाम बदलकर मध्यप्रदेश के भादवा माता मनासा में रह रहा है। जिस पर विशेष टीम भी अपना भेष बदलकर भादवा माता में रही और जानकारी जुटाई तो पता लगा कि माधु कालबेलिया अपना नाम कैलाश पंडित बनकर रह रहा है, जिसकी पहचान कर पुलिस विशेष टीम ने माधु कालबेलिया को गिरफ्तार कर लिया।