|
निम्बाहेड़ा। लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी निम्बाहेड़ा ने अपनी तैयारियों को गति देते हुए कार्यकर्ताओं को प्रभार सौंपना आरम्भ कर दिए हैं। इसी संदर्भ में भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी की अध्यक्षता एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रहलाद सोनी के मुख्य आतिथ्य में सोमवार देर सायं शक्तिकेन्द्र संयोजकों, सहसंयोजकों, प्रभारियों की एक आवश्यक बैठक स्थानीय भाजपा कार्यालय पर आयोजित की गई। नगर अध्यक्ष चतुर्वेदी ने बैठक में उपस्थित सभी शक्तिकेन्द्र संयोजकों, सहसंयोजको, प्रभारियों को अपने अपने बूथ पर 10 अप्रैल से 15 अप्रैल तक बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए। इसके लिए बैठक में बूथ प्रभारियों को उनके प्रभार सौंपे गए। बैठक में वरिष्ठ पार्षद पारस पारख, सुरेश खेरोदिया, भाजपा नेता ललित प्रकाश शारदा, वेदप्रकाश चतुर्वेदी, हरिहर राव, मनोज शर्मा, प्रकाश धींग, श्रीपाल सिसोदिया, विशाल सोनी, अनिल पगारिया, पार्षद मयंक अग्रवाल, अतुल सोनी, अविनाश गोठवाल, नगर महामंत्री देवकरण समदानी, कमलेश बनवार, ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री रोशन राठौड़, उपाध्यक्ष विजय काबरा, नरेश आमेटा, प्रहलाद राजोरा, नगर मंत्री कुलदीप सिंह राठौड़, कैलाश अहीर, एससी मोर्चा नगर अध्यक्ष विजय बैरवा, संजय शर्मा, घनश्याम तोषावड़ा, अल्पसंख्यक मोर्चा के सलीम खान, राजेश लोठ आदि मौजूद रहे। |