|
नीमच, निप्र। रमजान के दौरान शहर के मुस्लिम जन खुदा की इबादत में लगे हैं। रोजे और इफ्तारी का दौर चल रहा है। अब तो सभी ईद की तैयारियों में व्यस्त हो गए है। अब कुछ ही दिन शेष है, जल्द ईद का चांद दिखने वाला है। अगर 10 अप्रैल को चांद के दीदार हुए तो 11 अप्रैल को ईद मनाई जाएगी। मीठी ईद हो बेहद खुशी और समर्पण के साथ मनाया जाएगा।
शहर में मुस्लिम परिवारों द्वारा ईद को यादगार बनाने के लिए विभिन्न तैयारी की जा रही है। नगर में मुस्लिम समाज में उत्साह देखा जा रहा है। लोग ईद को लेकर खासी तैयारी कर रहे हैं। घर में त्योहार पर विशेष खान-पान के इंतजाम के साथ ही नए कपड़े भी खरीदे जा रहे है। नए कलेक्शन को युवा वर्ग पसंद कर रहा है। किराना दुकानों से खरीदी बढ़ गई है। ईद नजदीक है तो शहर के बाजार में रेडीमेड कपड़ों की बिक्री तेज हो गई है। युवा पैट-शर्ट और टी शर्ट पसंद कर रहे है। वहीं युवतियां भी सिले हुए सूट को खरीद रही है। मुस्लिम समाज के लोगों ने बताया है कि 10 अप्रैल की शाम को चांद दिखा तो 11 अप्रैल को ईद मनाएंगे। इस्लामिक कैलेंडर में भी 11 अप्रैल की ईद का ही जिक्र किया गया है। इस बार गर्मी के तेवर कुछ नरम थे। इसलिए रोजेदारों को इस बार पिछले साल की तुलना में कम परेशानी हुई। बाक्स…. खाद्य पदार्थों की बिक्री बढ़ी ईद पर मेहमानों के लिए फेनी से लेकर पारंपरिक सिवेया, ठंडे पेय खरीदी बढ़ गई है। गर्मी के मौसम को देखते हुए रोजेदारों के लिए भोजन भी हल्का फुल्का ही पसंद किया जा रहा है। इसलिए ईद पर मेहमानों के लिए वैसी ही व्यवस्था की जा रही है। खास बात है कि बाजार में इस बार वीआईपी सूखे खजूर की डिमांड भी अधिक है।
|
नीमच, निप्र। रमजान के दौरान शहर के मुस्लिम जन खुदा की इबादत में लगे हैं। रोजे और इफ्तारी का दौर चल रहा है। अब तो सभी ईद की तैयारियों में व्यस्त हो गए है। अब कुछ ही दिन शेष है, जल्द ईद का चांद दिखने वाला है। अगर 10 अप्रैल को चांद के दीदार हुए तो 11 अप्रैल को ईद मनाई जाएगी। मीठी ईद हो बेहद खुशी और समर्पण के साथ मनाया जाएगा।
शहर में मुस्लिम परिवारों द्वारा ईद को यादगार बनाने के लिए विभिन्न तैयारी की जा रही है। नगर में मुस्लिम समाज में उत्साह देखा जा रहा है। लोग ईद को लेकर खासी तैयारी कर रहे हैं। घर में त्योहार पर विशेष खान-पान के इंतजाम के साथ ही नए कपड़े भी खरीदे जा रहे है। नए कलेक्शन को युवा वर्ग पसंद कर रहा है। किराना दुकानों से खरीदी बढ़ गई है। ईद नजदीक है तो शहर के बाजार में रेडीमेड कपड़ों की बिक्री तेज हो गई है। युवा पैट-शर्ट और टी शर्ट पसंद कर रहे है। वहीं युवतियां भी सिले हुए सूट को खरीद रही है। मुस्लिम समाज के लोगों ने बताया है कि 10 अप्रैल की शाम को चांद दिखा तो 11 अप्रैल को ईद मनाएंगे। इस्लामिक कैलेंडर में भी 11 अप्रैल की ईद का ही जिक्र किया गया है। इस बार गर्मी के तेवर कुछ नरम थे। इसलिए रोजेदारों को इस बार पिछले साल की तुलना में कम परेशानी हुई।
बाक्स….
खाद्य पदार्थों की बिक्री बढ़ी
ईद पर मेहमानों के लिए फेनी से लेकर पारंपरिक सिवेया, ठंडे पेय खरीदी बढ़ गई है। गर्मी के मौसम को देखते हुए रोजेदारों के लिए भोजन भी हल्का फुल्का ही पसंद किया जा रहा है। इसलिए ईद पर मेहमानों के लिए वैसी ही व्यवस्था की जा रही है। खास बात है कि बाजार में इस बार वीआईपी सूखे खजूर की डिमांड भी अधिक है।