|
मनासा, निप्र। समीपी ग्राम जालीनेर में एक विवाहिता का शव कुएं से मिला है। मृतिका के मायका पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया और शव सड़क पर रख कर प्रदर्शन किया। पुलिस की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ। मामले की जांच की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार गीता बाई पति कचरूलाल धनगर, उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम जालीनेर शनिवार की दोपहर में पालतू मवेशियों का चारा पानी करने के लिये उसके खेत पर गई थी। इस दौरान खेत पर बने कुए में गिर गई। जब देर शाम तक वह घर नहीं लौटी, तब परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। जब कुएं में झांककर देखा तो महिला का शव दिखाई दिया। जिस प्रकार परिजनों और ग्रामीण ने मनासा थाना पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मनासा भिजवाया गया। रविवार को मनासा के शासकीय चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के बाद मृतिका के मायका पक्ष के लोगों ने हंगामा कर दिया। महिला के मायके पक्ष का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा गीता बाई को को प्रताड़ित किया जाता था। उससे आए दिन पैसों की मांग की जाती थी। बीती रात को भी महिला के साथ मारपीट कर उसे कुएं में फेंक दिया। उसकी मौत नहीं हत्या हुई है। इस मामले में दोषी सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। महिला का शव लेकर मायका पक्ष के लोग शासकीय अस्पताल से मनासा थाने के बाहर पहुंचे। जहां नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। हालांकि, पुलिस ने उचित कार्रवाई का भरोसा देते हुए मामले को शांत किया। उसके बाद परिजन शव लेकर रवाना हुए।
इनका कहना है… इस मामले में एसडीओपी मनासा विमलेश उइके ने बताया कि महिला का रविवार को पोस्टमार्टम किया गया है। महिला के मायका पक्ष ने प्रताड़ना का आरोप लगाया है। जिसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। |
मनासा, निप्र। समीपी ग्राम जालीनेर में एक विवाहिता का शव कुएं से मिला है। मृतिका के मायका पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया और शव सड़क पर रख कर प्रदर्शन किया। पुलिस की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ। मामले की जांच की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार गीता बाई पति कचरूलाल धनगर, उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम जालीनेर शनिवार की दोपहर में पालतू मवेशियों का चारा पानी करने के लिये उसके खेत पर गई थी। इस दौरान खेत पर बने कुए में गिर गई। जब देर शाम तक वह घर नहीं लौटी, तब परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। जब कुएं में झांककर देखा तो महिला का शव दिखाई दिया। जिस प्रकार परिजनों और ग्रामीण ने मनासा थाना पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मनासा भिजवाया गया। रविवार को मनासा के शासकीय चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के बाद मृतिका के मायका पक्ष के लोगों ने हंगामा कर दिया। महिला के मायके पक्ष का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा गीता बाई को को प्रताड़ित किया जाता था। उससे आए दिन पैसों की मांग की जाती थी। बीती रात को भी महिला के साथ मारपीट कर उसे कुएं में फेंक दिया। उसकी मौत नहीं हत्या हुई है। इस मामले में दोषी सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। महिला का शव लेकर मायका पक्ष के लोग शासकीय अस्पताल से मनासा थाने के बाहर पहुंचे। जहां नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। हालांकि, पुलिस ने उचित कार्रवाई का भरोसा देते हुए मामले को शांत किया। उसके बाद परिजन शव लेकर रवाना हुए।
इनका कहना है…
इस मामले में एसडीओपी मनासा विमलेश उइके ने बताया कि महिला का रविवार को पोस्टमार्टम किया गया है। महिला के मायका पक्ष ने प्रताड़ना का आरोप लगाया है। जिसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।