|
निम्बाहेड़ा।
रविवार को रंगों के पर्व होली के अंतर्गत नगर में रंग तेरस बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह से मनाई गई। इस त्यौहार पर कई समाजों के द्वारा बैंड बाजा एवं ढोल के साथ नगर में जुलूस निकाले गए, जिसमें युवाओं के साथ ही बच्चों एवं समाज के बड़े बुजुर्गों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कई युवाओं की टोलियां नगर में रंग और गुलाल उड़ाते मस्ती में झूमते देखी गई।
इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर की आदर्श कॉलोनी स्थित झूलेलाल भवन में पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी की विशेष उपस्थिति एवं भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी के नेतृत्व में युवाओं एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने रंग तेरस बड़े ही उत्साह के साथ मनाई। इस दौरान डीजे पर गीतों की मधुर धुनो एवं ढोल की थाप पर विधायक कृपलानी ने युवाओं के साथ झूम कर रंग और गुलाल लगाकर सभी को शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रहलाद सोनी, भाजपा के वरिष्ठ नेता चांदमल सोनी, वरिष्ठ पार्षद सुरेश खेरोदिया, नगर निकाय प्रकोष्ठ जिला संयोजक प्रदीप मोदी, व्यापारिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक उमेश तोतला, चंद्रमोहन गुप्ता, गोविंद सोनी आदि सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासियों ने मौजूद रह कर रंगोत्सव पर्व रंग तेरस मनाया।
|