|
निम्बाहेड़ा।
लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर शनिवार सायं निम्बाहेड़ा विधानसभा प्रबंधन समिति की बैठक विधानसभा प्रभारी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष रतन लाल गाडरी, विधानसभा संयोजक एवं पूर्व विधायक अशोक नवलखा, नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी के आतिथ्य में आयोजित की गई।
चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक को विधानसभा प्रभारी रतनलाल गाडरी ने संबोधित किया एवं लोकसभा चुनाव में निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए चुनाव प्रबंधन समिति के कार्यकर्ताओं को उनके कार्य गंभीरता पूर्वक करने के निर्देश दिए।
विधानसभा संयोजक एवं पूर्व विधायक अशोक नवलखा ने चुनाव प्रबंधन समिति में लोकसभा चुनाव के लिए नियुक्त बूथ प्रबंधन के दायित्वान कार्यकर्ताओं को उनके दायित्व की जानकारी दी। इसके साथ ही नवलखा ने इस चुनाव में बूथ मैनेजमेंट सहित विभिन्न आयोजनों, कार्यक्रमों एवं अभियानों को लेकर सभी कार्यकर्ताओं को गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अबकी बार 400 पार के लक्ष्य को साधने के लिए हमें केंद्र की योजनाओं को घर-घर पहुंच लाभार्थियों से सम्पर्क कर भाजपा को विजयी बनाने का संकल्प लें। बैठक के अंत में सभी पदाधिकारी ने पार्टी का झंडा फहराकर भारतीय जनता पार्टी का 45 वां स्थापना दिवस मनाया एवं सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं की।
बैठक को सम्बोधित करते हुए नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी ने उपस्थिति पदाधिकारियों को विधानसभा चुनाव के अनुभव के साथ अपने काम मे गति लाते हुए लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आग्रह किया। उन्होंने बैठक में विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होने वाली श्रेणीवार कार्यशाला को लेकर चर्चा की।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष रत्नेश छाजेड़, प्रकाश धींग, जानकीलाल जोशी, उमेश तोतला, वीरेश चपलोत, गजेंद्र नवलखा, वर्षा कृपलानी, रोशन राठौड़, महावीर सिंह गोखरू, देवकरण समदानी, कमलेश बनवार, पुष्कर सोनी, कपिल चौधरी, शैलेश अहीर, सलीम खान, आरती शर्मा, शिल्पा जैन आदि मौजूद रहे।
|