|
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज जबलपुर पहुंचे उन्होंने यहाँ जनदर्शन यात्रा की शुरुआत की। इसके तहत वह सबसे पहले जबलपुर के पाटन विधानसभा के कटंगी पहुंचे, यहां पर उन्होंने एक रोड शो करने के बाद एक महिला सम्मेलन को संबोधित किया, इस मौके पर उन्होंने महिलाओं से राखी बंधवाई और कहा कि उन्हें राखी के धागे की कसम है वह जब तक महिलाओं को सम्मान का जीवन नहीं दिलवा देंगे तब तक काम करते रहेंगे। उन्होंने भावुक होते हुए कहा आपने जो प्यार और विश्वास मुझे दिया है, मैं वचन देता हूं कि जान भले ही चली जाए, लेकिन आपका प्यार और विश्वास कभी टूटने नहीं दूंगा। सीएम शिवराज का कांग्रेस पर निशाना, ये फिर सत्ता में आये तो योजनायें बंद कर देंगे: विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा जनदर्शन यात्रा निकाल रही है इसके माध्यम से सीधा जनता से जुड़कर पार्टी शिवराज सरकार की उपलब्धियां गिना रही है, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इसी सिलसिले में आज जबलपुर के कटंगी पहुंचे, उन्होंने संबोधित करते हुए इस बात का विश्वास दिलवाने की कोशिश की कि यदि कांग्रेस सत्ता में आई तो फिर कई योजनाएं बंद हो जाएँगी क्योंकि इसके पहले भी जब कांग्रेस आई थी तब उन्होंने कन्यादान योजना का पैसा नहीं दिया था। अबकी बार आई तो लाडली बहना योजना बंद कर देंगे , संबल योजना का पैसा फिर से देना बंद कर देंगे। |
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज जबलपुर पहुंचे उन्होंने यहाँ जनदर्शन यात्रा की शुरुआत की। इसके तहत वह सबसे पहले जबलपुर के पाटन विधानसभा के कटंगी पहुंचे, यहां पर उन्होंने एक रोड शो करने के बाद एक महिला सम्मेलन को संबोधित किया, इस मौके पर उन्होंने महिलाओं से राखी बंधवाई और कहा कि उन्हें राखी के धागे की कसम है वह जब तक महिलाओं को सम्मान का जीवन नहीं दिलवा देंगे तब तक काम करते रहेंगे। उन्होंने भावुक होते हुए कहा आपने जो प्यार और विश्वास मुझे दिया है, मैं वचन देता हूं कि जान भले ही चली जाए, लेकिन आपका प्यार और विश्वास कभी टूटने नहीं दूंगा।
सीएम शिवराज का कांग्रेस पर निशाना, ये फिर सत्ता में आये तो योजनायें बंद कर देंगे: विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा जनदर्शन यात्रा निकाल रही है इसके माध्यम से सीधा जनता से जुड़कर पार्टी शिवराज सरकार की उपलब्धियां गिना रही है, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इसी सिलसिले में आज जबलपुर के कटंगी पहुंचे, उन्होंने संबोधित करते हुए इस बात का विश्वास दिलवाने की कोशिश की कि यदि कांग्रेस सत्ता में आई तो फिर कई योजनाएं बंद हो जाएँगी क्योंकि इसके पहले भी जब कांग्रेस आई थी तब उन्होंने कन्यादान योजना का पैसा नहीं दिया था। अबकी बार आई तो लाडली बहना योजना बंद कर देंगे , संबल योजना का पैसा फिर से देना बंद कर देंगे।
NDA | INDIA | OTHERS |
293 | 234 | 16 |
NDA | INDIA | OTHERS |
265-305 | 200 -240 | 15-30 |