|
सिंगोली। |
सिंगोली।
केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो सिंगोली में पदस्थ निरीक्षक की अज्ञात कारणों के चलते गुरुवार की रात मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार
गुरुवार की रात करीब 10 बजे सिंगोली पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सिंगोली सी बी एन कार्यालय में पदस्थ निरीक्षक जितेंद्र जोशी पिता प्रेम कुमार जोशी उम्र 52 साल की उनके कमरें से लाश बरामद की तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुँचाया। फिलहाल निरीक्षक की मौत का कारण अज्ञात हैं।
बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी चित्तौड़गढ़ राजस्थान में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं और उनकी माताजी नीमच विकास नगर में रहती है।
गुरुवार के जब पत्नी ने जितेंद्र जोशी से बात करने के लिए फोन लगाया तो उन्होंने रिसीव नहीं किया कई बार संपर्क करने के बाद भी जब कोई जवाब नही आया तो उनकी पत्नी ने केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो के किसी स्टाफ सदस्य को फोन लगाकर बात करवाने को कहा। जब वह उनके कमरे पर गया तो उसे निरीक्षक जितेंद्र जोशी की लाश मिली।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार निरीक्षक की मौत हार्ट अटैक से हो सकती है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। मृतक का पीएम करवाकर शव परिजनों को सौंपा।
NDA | INDIA | OTHERS |
293 | 234 | 16 |
NDA | INDIA | OTHERS |
265-305 | 200 -240 | 15-30 |