नीमच: खिमला ग्रीनको प्लांट में 24 वर्षीय मजदूर की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
नीमच जिले के रामपुरा थाना क्षेत्र के खिमला स्थित ग्रीनको प्लांट में काम करने वाले 24 वर्षीय रमेश की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। पेट दर्द की शिकायत पर उन्हें पहले रामपुरा अस्पताल और फिर नीमच जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा।