नीमच में कोटवारों का आंदोलन शुरू, 7 सूत्रीय मांगों पर धरना | Neemuch News
नीमच कलेक्ट्रेट परिसर में मध्य प्रदेश आजाद कोटवार कर्मचारी संगठन ने 7 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन शुरू किया। कोटवार सरकारी कर्मचारी का दर्जा, वर्दी की राशि सीधे बैंक खाते में जमा करने और सेवा भूमि का मालिकाना हक देने की मांग कर रहे हैं। 28 अक्टूबर तक धरने के बाद भोपाल में बड़े प्रदर्शन की तैयारी है।