नीमच पुलिस लाइन में विजयदशमी पर शस्त्र पूजन, हर्ष फायर से गूंजा परिसर | Neemuch News
विजयदशमी के अवसर पर नीमच पुलिस लाइन में पारंपरिक शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित हुआ। विधायक दिलीप सिंह परिहार, विधायक ओमप्रकाश सखलेचा, कलेक्टर हिमांशु चंद्र और एसपी राजेश व्यास सहित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों ने पूजन-अर्चन किया। हवन और हर्ष फायर के साथ जिले की शांति, सुख-समृद्धि और सामाजिक सौहार्द की कामना की गई।