नीमच में कोयले से भरे 2 ट्रेलरों में भीषण आग, आमने-सामने की टक्कर का वीडियो वायरल | Neemuch News
मध्यप्रदेश के नीमच जिले में जावद थाना क्षेत्र के नयागांव टोल प्लाजा के आगे कोयले से भरे दो ट्रेलरों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। दोनों चालक समय रहते बाहर निकल गए और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।