नीमच में वरिष्ठ नागरिकों के लिए शिकायत निवारण शिविर, कलेक्टर और SP ने सुनीं समस्याएं | Neemuch News
नीमच पुलिस कंट्रोल रूम में सेवा संकल्प अभियान के तहत वरिष्ठ नागरिकों के लिए शिकायत निवारण शिविर आयोजित किया गया। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा, एसपी राजेश व्यास और अन्य अधिकारियों ने शिकायतें सुनकर समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए। अभियान का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, सम्मान और बेहतर पुलिस सहायता सुनिश्चित करना है।