नीमच बिजली हादसा: प्रताप सिंह शक्तावत मामले में ज्ञापन, जिम्मेदार अधिकारियों पर FIR की मांग | Neemuch News
नीमच में बिजली हादसे में आउटसोर्स कर्मचारी प्रताप सिंह शक्तावत की मौत के मामले में करणी सेना परिवार और सर्व समाज ने एसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ FIR, उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच और जीवन सिंह शेरपुर सहित अन्य के खिलाफ दर्ज FIR की समीक्षा की मांग की।