नई विधा — नीमच न्यूज़

सरकारी स्कूल के मिड-डे मील में मिली खामियां, बच्चों को परोसे जा रहे थे जले पराठे और पानी जैसी सब्जी

स्थानीय · रामपुरा · · अपडेट: · नई विधा डेस्क

सरकारी स्कूल के मिड-डे मील में मिली खामियां, बच्चों को परोसे जा रहे थे जले पराठे और पानी जैसी सब्जी

जले पराठे और पतली दाल मिली

निरीक्षण के दौरान मेनू के अनुसार पराठे, दाल और कद्दू की सब्जी तैयार की गई थी। भोजन की गुणवत्ता जांचने पर पराठे जले हुए, दाल अत्यधिक पतली और कद्दू की सब्जी में पानी अधिक होने की बात सामने आई।

अधिकारियों के अनुसार बच्चों को निर्धारित गुणवत्ता के अनुरूप भोजन नहीं दिया जा रहा था। मामले में श्री देवनारायण स्व-सहायता समूह की लापरवाही सामने आने की बात कही गई है।

जर्जर स्कूल भवन के कारण आंगनवाड़ी में भोजन

निरीक्षण के दौरान स्कूल भवन की स्थिति भी सामने आई। प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय का भवन जर्जर और क्षतिग्रस्त होने के कारण कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को पास स्थित आंगनवाड़ी परिसर में बैठाकर भोजन कराया जा रहा था।

पंचनामा बनाकर कार्रवाई के लिए भेजी रिपोर्ट

प्रभारी बीपीओ विजय विजयवर्गीय के अनुसार निरीक्षण के दौरान भोजन की गुणवत्ता की जांच की गई। मामले का पंचनामा तैयार कर वरिष्ठ अधिकारियों को अग्रिम दंडात्मक कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी जा रही है।

ग्रामीणों और अभिभावकों की ओर से भोजन की गुणवत्ता को लेकर लगातार शिकायतें मिलने के बाद यह निरीक्षण किया गया था। अब संबंधित विभाग की आगामी कार्रवाई पर नजर रहेगी।

टैग: नईविद्या, Rampura, Peepalda Pathar, Neemuch, Mid Day Meal, Government School, School News, Education, News Update

और पढ़ें: रामपुरा की सभी खबरें · नीमच लोकल न्यूज़ — शहर और गांव की खबरें · नीमच न्यूज़ होम