ग्राम सांडा में जहरीले सांप के डंसने से महिला की हालत गंभीर, समय पर इलाज से बची जान

रतनगढ़ और नीमच में उपचार के दौरान कुल 30 एंटीवेनम डोज दिए गए; महिला की हालत में सुधार रतनगढ़ स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. मोहन मुजालदे की टीम ने महिला को 10 डोज एंटी-स्नेक वेनम देने के साथ ऑक्सीजन उपलब्ध कराई। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने महिला को नीमच जिला अस्पताल रेफर किया।
नीमच जिला अस्पताल में भी उपचार जारी
महिला को नीमच जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकीय निगरानी में उपचार किया गया। यहां उसे 20 और एंटीवेनम डोज दिए गए। इस तरह दोनों अस्पतालों में कुल 30 एंटीवेनम डोज दिए जाने के बाद महिला की हालत में सुधार बताया गया है।
जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता एवं रतनगढ़ के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद सिंह सांडा स्वयं वाहन चलाकर महिला को नीमच लेकर पहुंचे।
फिलहाल महिला का जिला अस्पताल में चिकित्सकीय निगरानी में उपचार जारी है।
सर्पदंश पर तुरंत अस्पताल पहुंचने की अपील
चिकित्सकों ने सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक या घरेलू उपचार में समय गंवाने के बजाय तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचने की अपील की है। समय पर चिकित्सकीय उपचार और एंटीवेनम उपलब्ध होने से गंभीर स्थिति में मरीज की जान बचाने में मदद मिल सकती है।