नई विधा — नीमच न्यूज़

नीमच ब्लॉक के 39 मेधावी विद्यार्थियों को मिली स्कूटी: जिले में 112 विद्यार्थियों को लाभ

स्थानीय · नीमच · · अपडेट: · नई विधा डेस्क

नीमच ब्लॉक के 39 मेधावी विद्यार्थियों को मिली स्कूटी: जिले में 112 विद्यार्थियों को लाभ

नीमच। महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को मुख्यमंत्री निःशुल्क ई-स्कूटी योजना के तहत स्कूटी वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें नीमच विकासखंड के 39 मेधावी छात्र-छात्राओं को स्कूटी वितरित की गई। वहीं, इस वर्ष पूरे नीमच जिले में कुल 112 विद्यार्थियों को योजना का लाभ मिला है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक दिलीप सिंह परिहार ने की, जबकि सज्जन सिंह चौहान विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विधायक परिहार ने लाभान्वित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह योजना उच्च शिक्षा प्राप्त करने की राह को अधिक सुगम और सुविधाजनक बनाएगी।

किन विद्यार्थियों को मिलता है योजना का लाभ?

योजना के तहत शासकीय हायर सेकेंडरी विद्यालयों में कक्षा 12वीं में सभी संकायों को मिलाकर विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले एक छात्र और एक छात्रा को पात्रता के अनुसार स्कूटी प्रदान की जाती है। इसका उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना है।

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में एमएलबी स्कूल के प्राचार्य योगेश कंडारा, बीआरसी नीमच सहित जनप्रतिनिधि, विद्यार्थी और उनके अभिभावक मौजूद रहे।

टैग: Neemuch, Scooty Yojana, Meritorious Students, Education, मध्यप्रदेश, नीमच, ईस्कूटीयोजना, मेधावीविद्यार्थी

और पढ़ें: नीमच की सभी खबरें · नीमच लोकल न्यूज़ — शहर और गांव की खबरें · नीमच न्यूज़ होम