नई विधा — नीमच न्यूज़

12 नगरीय निकायों में 22 जल स्रोतों की सफाई: श्रमदान से दिया जल संरक्षण का संदेश

स्थानीय · नीमच · · अपडेट: · नई विधा डेस्क

12 नगरीय निकायों में 22 जल स्रोतों की सफाई: श्रमदान से दिया जल संरक्षण का संदेश

नीमच। सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को जिले के 12 नगरीय निकायों में ‘सेवा मेरा योगदान’ गतिविधि के अंतर्गत जल स्रोतों की सफाई और जल संरक्षण को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कुएं, तालाब, बावड़ी और नदी घाट सहित 22 जल स्रोतों की सफाई की गई।

नीमच नगर पालिका क्षेत्र में नाथूलाल बावड़ी, भनागर कुआं और मातादीन कुआं में सफाई अभियान चलाया गया। जीरन में शिव घाट तालाब, कुकड़ेश्वर में महादेव घाट और मनासा में राम तलई तालाब की सफाई की गई।

सिंगोली में फिल्टर प्लांट, रतनगढ़ में वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट, जावद में सांवलिया डेम एवं जोर दरवाजा बावड़ी तथा नयागांव में ढाबा माता मंदिर बावड़ी और पीपलेश्वर बावड़ी में भी सफाई की गई।

इसी तरह अठाना में विभिन्न जल स्रोतों, गंभीर नदी घाट और बावड़ी, रामपुरा में पातोशा बावड़ी एवं श्रीपुरा चौपड़ा तथा सरवानिया महाराज के वार्ड क्रमांक-3 स्थित तलई में भी सफाई अभियान चलाया गया।

अभियान में नगरीय निकायों के अध्यक्ष, पार्षद, सीएमओ, अधिकारी-कर्मचारी और नागरिकों ने श्रमदान किया। इस दौरान लोगों को जल स्रोतों को स्वच्छ रखने और पानी के संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

अभियान का उद्देश्य केवल जल स्रोतों की सफाई करना ही नहीं, बल्कि स्वच्छता और जल संरक्षण में जनभागीदारी बढ़ाना भी रहा।

टैग: नीमच, जलसंरक्षण, जलस्रोत, श्रमदान, सेवासंकल्पअभियान, स्वच्छता, जनभागीदारी, जलसंवर्धन

और पढ़ें: नीमच की सभी खबरें · नीमच लोकल न्यूज़ — शहर और गांव की खबरें · नीमच न्यूज़ होम