|
|
नीमच। नगरपालिका परिषद्, नीमच द्वारा नपाध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चौपड़ा के मार्गदर्शन में जिला फुटबाल संघ के सहयोग से दशहरा मैदान पर 2 अगस्त से 15 अगस्त तक आयोजित स्वतंत्रता दिवस फुटबाल स्पर्धा के अंतर्गत आज 3 अगस्त को दो मैच खेले जाएंगे! प्रथम मैच दोपहर 1 बजे चर्चिल फुटबाल क्लब व अहीर क्राउन फुटबाल क्लब के बीच तथा दूसरा मैच दोपहर 3:00 बजे सिटी यूनियन व जयसिंहपुरा के बीच खेला जावेगा! |
नीमच। नगरपालिका परिषद्, नीमच द्वारा नपाध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चौपड़ा के मार्गदर्शन में जिला फुटबाल संघ के सहयोग से दशहरा मैदान पर 2 अगस्त से 15 अगस्त तक आयोजित स्वतंत्रता दिवस फुटबाल स्पर्धा के अंतर्गत आज 3 अगस्त को दो मैच खेले जाएंगे! प्रथम मैच दोपहर 1 बजे चर्चिल फुटबाल क्लब व अहीर क्राउन फुटबाल क्लब के बीच तथा दूसरा मैच दोपहर 3:00 बजे सिटी यूनियन व जयसिंहपुरा के बीच खेला जावेगा!
उपरोक्त जानकारी देते कार्यालय अधीक्षक श्री कन्हैया लाल शर्मा एवं डीएफए सचिव श्री प्रमोद शर्मा ने बताया कि आज होने वाले प्रथम मैच में अतिथि के रूप में नपा पार्षद श्री जिनेन्द्र मेहता,श्री योगेश प्रजापति, श्रीमती किरण शर्मा, श्रीमती अंजना राकेश सोनकर,श्रीमती नजमा इकराम कुरैशी, श्री रूपेंद्र लोक्स, श्रीमती बतुल बानो,श्रीमती रानी साबिर मसूदी, श्रीमती कविता मोनु लोक्स एवं श्री अरुण प्रजापति उपस्थित रहेंगे! इसी प्रकार दूसरे मैच में अतिथि के रूप में श्रीमती गुंजन विष्णु राठौर, श्री कमल शर्मा,श्री योगेश कविश्वर, श्री राजेश लालवानी, श्री वीरेंद्र पाटीदार, श्रीमती शारदा दीपक पाटनी, श्री आलोक सोनी, श्रीमती वीणा बृजेश सक्सेना, श्रीमती नसीम बानो लप्पो आपा, श्री शशि कल्याणी एवं श्रीमती सुशीला रामलाल ग्वाला उपस्थित रहेंगे !