|
|
नीमच 13 जून 2024, कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने गुरूवार को मनासा क्षेत्र के भ्रमण दौरान
कुकडेश्वर में शासकीय अस्पताल के पास निर्माणाधीन नवीन टप्पा कार्यालय भवन का
निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति व गुणवत्ता का जायजा लिया। कलेक्टर श्री जैन ने
कार्यालय भवन परिसर में पौधारोपण की तैयारी कर, व्यापक स्तर पर पौधा रोपण करवाने के
निर्देश भी नायब तहसीलदार को दिए। इस मौके पर एसडीएम श्री पवन बारिया व अन्य
अधिकारी भी उपस्थित थे।
NDA | INDIA | OTHERS |
293 | 234 | 16 |
NDA | INDIA | OTHERS |
265-305 | 200 -240 | 15-30 |