|
|
भोपाल। अगर आप 10वीं पास हैं और रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। पश्चिम मध्य रेलवे (WCR) ने अप्रेंटिसशिप के लिए 2865 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी है। खास बात यह है कि इन पदों पर भर्ती बिना किसी लिखित परीक्षा या इंटरव्यू के होगी। सिलेक्शन सिर्फ 10वीं और आईटीआई के अंकों के आधार पर बने मेरिट से किया जाएगा। किस मंडल में कितने पद
चयनित अभ्यर्थियों को 6 माह से 1 साल तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। कब और कैसे करें आवेदन योग्यता और आयु सीमा
आवेदन शुल्क
जरूरी दस्तावेज
सिलेक्शन प्रक्रिया |
भोपाल। अगर आप 10वीं पास हैं और रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। पश्चिम मध्य रेलवे (WCR) ने अप्रेंटिसशिप के लिए 2865 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी है। खास बात यह है कि इन पदों पर भर्ती बिना किसी लिखित परीक्षा या इंटरव्यू के होगी। सिलेक्शन सिर्फ 10वीं और आईटीआई के अंकों के आधार पर बने मेरिट से किया जाएगा।
किस मंडल में कितने पद
रेलवे ने विभिन्न मंडलों और वर्कशॉप्स में अप्रेंटिस के पद निकाले हैं—
भोपाल मंडल – 558 पद
जबलपुर मंडल – 1136 पद
कोटा मंडल – 865 पद
CRWS भोपाल – 136 पद
WRS कोटा वर्कशॉप – 151 पद
मुख्यालय जबलपुर – 19 पद
चयनित अभ्यर्थियों को 6 माह से 1 साल तक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
कब और कैसे करें आवेदन
अप्रेंटिसशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 30 अगस्त 2025 से शुरू होगी और 29 सितंबर 2025 तक चलेगी। उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट
www.wcr.indianrailways.gov.in
पर जाना होगा।
योग्यता और आयु सीमा
आवेदक की आयु 15 से 24 साल के बीच होनी चाहिए।
किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास (50% अंक के साथ) होना जरूरी।
संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट अनिवार्य।
SC, ST, OBC और दिव्यांग वर्ग को आयु सीमा में छूट मिलेगी।
आवेदन शुल्क
सामान्य व अन्य वर्ग: 100 रुपए
SC, ST और दिव्यांग: शुल्क नहीं
जरूरी दस्तावेज
आवेदन करते समय उम्मीदवारों को यह दस्तावेज अपलोड करने होंगे—
पासपोर्ट साइज फोटो
हस्ताक्षर की फोटो
जन्म प्रमाण पत्र
10वीं मार्कशीट
आईटीआई मार्कशीट
जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
सिलेक्शन प्रक्रिया
किसी भी अभ्यर्थी को लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं देना होगा। 10वीं और आईटीआई के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनेगी और उसी के आधार पर चयन किया जाएगा।