|
नीमच, निप्र। राजस्थान की सीमा से घिरे नीमच-मंदसौर संसदीय क्षेत्र में आम चुनाव के लिए 13 मई को मतदान होना है। इस बीच नई विधा टीम ने जनता का मन टटोलने की कोशिश की। जिसमें अधिकांश लोगों ने कहा कि महंगाई के कारण जीवन में परेशानियां बहुत हैं, लेकिन सत्ताधारी दल भाजपा में पीएम मोदी की छवि के आगे देश के दूसरे दलों में कोई विकल्प भी तो नहीं..! इसके अलावा बहुसंख्यक लोग भगवान राम लाला के मंदिर का निर्माण, क्षेत्र में लंबी चौड़ी सड़कों, दो दो मेडिकल कॉलेज और सिंचाई-पेयजल के लिए गांधी सागर से लाई जा रही पाइप लाइन, विदेशों में भारत की शक्तिशाली के रूप में धाक को पहली प्राथमिकता देते हैं। नई विधा की टीम जब गांव गिरदौड़ा पहुंची तो वहां जगदीशचंद्र शर्मा और बंटी यादव सहित उनके साथियों ने बताया कि क्षेत्र में चुनावी माहौल ज्यादा नजर नहीं आ रहा है। गांव में किसी भी पार्टी का कोई झंडा नजर नहीं आया, लेकिन उन्होने बताया कि चुनावी घोषणाओं में हम लाभ नहीं देखते। हमारे लिए देश पहले हैं। मोदी के नेतृत्व में देश सशक्त हुआ है। वहीं राजेश यादव ने बताया कि अब परिवर्तन होना चाहिए। आगे जब गांव रेवली देवली पहुंचे। वहां एक साथ बैठे ओमप्रकाश नागदा, हरि शंकर सहित अन्य लोगों से चुनाव के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि गांधी सागर से सिंचाई और पेयजल के लिए लाइन डाली जा रही है। यह काम पिछले आठ माह से चल रहा है। यह सब मोदी सरकार की देन है। सांसद गुप्ता ने 60 हजार से अधिक किसानों को अफीम के पट्टे दिलवाए हैं। वे यह बात भी स्वीकार करते हैं कि महंगाई बहुत है और मोदी सरकार में रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं मिले। रामेश्वर नागदा, कैलाशचंद्र ने बताया कि राजनीति में मोदी का कोई विकल्प नहीं दिखता है। ग्राम बोरखेड़ी के दिनेश शर्मा ने बताया कि हमारा गांव कांग्रेस का गढ़ रहा है, लेकिन अब भाजपा का वर्चस्व बढ़ गया है। नीमच में मेडिकल कॉलेज तैयार हो गया है। नई मंडी भी शुरू हो गई है। क्षेत्र में शानदार लंबी चौड़ी सड़कें बनी हैं। हम लोग तो खेती पर निर्भर हैं, इस कारण मंडी तक सड़कें और अच्छी शिक्षा की अपेक्षा रखते हैं। ग्राम जवासा के राजेंद्र मालवीय, रामनारायण ने बताया कि सांसद ने क्षेत्र में कोई खास काम नहीं कराए। अब परिवर्तन होना चाहिए। देश में कब तक धर्म के नाम की राजनीति होगी। वहीं शांतिलाल टेलर, मोहनलाल पाटीदार ने बताया कि भाजपा ने हिंदुत्व के लिए लंबा संघर्ष किया है। पीएम मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद को कुचला गया है। दुनिया में भारत शक्तिशाली देश के रूप में उभरा है। वर्षों पुरानी राम लला के मंदिर की कल्पना पूरी हुई है। वे कहते हैं कि बेशक देश में महंगाई एक बड़ी समस्या है, लेकिन मोदी से बेहतर कोई विकल्प भी नहीं है।
|
नीमच, निप्र। राजस्थान की सीमा से घिरे नीमच-मंदसौर संसदीय क्षेत्र में आम चुनाव के लिए 13 मई को मतदान होना है। इस बीच नई विधा टीम ने जनता का मन टटोलने की कोशिश की। जिसमें अधिकांश लोगों ने कहा कि महंगाई के कारण जीवन में परेशानियां बहुत हैं, लेकिन सत्ताधारी दल भाजपा में पीएम मोदी की छवि के आगे देश के दूसरे दलों में कोई विकल्प भी तो नहीं..! इसके अलावा बहुसंख्यक लोग भगवान राम लाला के मंदिर का निर्माण, क्षेत्र में लंबी चौड़ी सड़कों, दो दो मेडिकल कॉलेज और सिंचाई-पेयजल के लिए गांधी सागर से लाई जा रही पाइप लाइन, विदेशों में भारत की शक्तिशाली के रूप में धाक को पहली प्राथमिकता देते हैं।
नई विधा की टीम जब गांव गिरदौड़ा पहुंची तो वहां जगदीशचंद्र शर्मा और बंटी यादव सहित उनके साथियों ने बताया कि क्षेत्र में चुनावी माहौल ज्यादा नजर नहीं आ रहा है। गांव में किसी भी पार्टी का कोई झंडा नजर नहीं आया, लेकिन उन्होने बताया कि चुनावी घोषणाओं में हम लाभ नहीं देखते। हमारे लिए देश पहले हैं। मोदी के नेतृत्व में देश सशक्त हुआ है। वहीं राजेश यादव ने बताया कि अब परिवर्तन होना चाहिए।
आगे जब गांव रेवली देवली पहुंचे। वहां एक साथ बैठे ओमप्रकाश नागदा, हरि शंकर सहित अन्य लोगों से चुनाव के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि गांधी सागर से सिंचाई और पेयजल के लिए लाइन डाली जा रही है। यह काम पिछले आठ माह से चल रहा है। यह सब मोदी सरकार की देन है। सांसद गुप्ता ने 60 हजार से अधिक किसानों को अफीम के पट्टे दिलवाए हैं। वे यह बात भी स्वीकार करते हैं कि महंगाई बहुत है और मोदी सरकार में रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं मिले। रामेश्वर नागदा, कैलाशचंद्र ने बताया कि राजनीति में मोदी का कोई विकल्प नहीं दिखता है। ग्राम बोरखेड़ी के दिनेश शर्मा ने बताया कि हमारा गांव कांग्रेस का गढ़ रहा है, लेकिन अब भाजपा का वर्चस्व बढ़ गया है। नीमच में मेडिकल कॉलेज तैयार हो गया है। नई मंडी भी शुरू हो गई है। क्षेत्र में शानदार लंबी चौड़ी सड़कें बनी हैं। हम लोग तो खेती पर निर्भर हैं, इस कारण मंडी तक सड़कें और अच्छी शिक्षा की अपेक्षा रखते हैं। ग्राम जवासा के राजेंद्र मालवीय, रामनारायण ने बताया कि सांसद ने क्षेत्र में कोई खास काम नहीं कराए। अब परिवर्तन होना चाहिए। देश में कब तक धर्म के नाम की राजनीति होगी। वहीं शांतिलाल टेलर, मोहनलाल पाटीदार ने बताया कि भाजपा ने हिंदुत्व के लिए लंबा संघर्ष किया है। पीएम मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद को कुचला गया है। दुनिया में भारत शक्तिशाली देश के रूप में उभरा है। वर्षों पुरानी राम लला के मंदिर की कल्पना पूरी हुई है। वे कहते हैं कि बेशक देश में महंगाई एक बड़ी समस्या है, लेकिन मोदी से बेहतर कोई विकल्प भी नहीं है।