|
नीमच जिले के कुकड़ेश्वर थाना पुलिस ने दो अलग-अलग चोरी की वारदातों का खुलासा किया है। पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर उसके पास से 1.20 लाख रुपये के चांदी और सोने के आभूषण बरामद किए हैं।पहली घटना 30 मई की रात की है। गणेश तांबोली अपने परिवार के साथ खाटूश्यामजी दर्शन गए थे। लौटने पर उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है। अलमारी से चांदी के पायजेब और बिछिया समेत करीब 50 हजार रुपये के आभूषण चोरी हो गए थे।दूसरी घटना 29 मई को दिन में हुई। गोपाल कछावा खेत गए हुए थे। शाम को लौटने पर उन्होंने देखा कि घर में सेंधमारी हुई है। अलमारी से चांदी के पायजेब, मोहनमाला के सोने के मोती और चांदी की बिछिया समेत करीब 70 हजार रुपये के आभूषण चोरी हो गए थे।पुलिस ने संदेह के आधार पर चंपा बाजार कुकड़ेश्वर निवासी नरेंद्र उर्फ छोटू को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने दोनों चोरी की वारदातें कबूल कीं। आरोपी ने बताया कि वह दिन और रात में सूने घरों की रैकी करता था। मौका देखकर ताले तोड़कर चोरी करता था।आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने दोनों मामलों में चुराए गए सभी आभूषण बरामद कर लिए हैं। आरोपी को न्यायालय मनासा में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। |
नीमच जिले के कुकड़ेश्वर थाना पुलिस ने दो अलग-अलग चोरी की वारदातों का खुलासा किया है। पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर उसके पास से 1.20 लाख रुपये के चांदी और सोने के आभूषण बरामद किए हैं।पहली घटना 30 मई की रात की है। गणेश तांबोली अपने परिवार के साथ खाटूश्यामजी दर्शन गए थे। लौटने पर उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है। अलमारी से चांदी के पायजेब और बिछिया समेत करीब 50 हजार रुपये के आभूषण चोरी हो गए थे।दूसरी घटना 29 मई को दिन में हुई। गोपाल कछावा खेत गए हुए थे। शाम को लौटने पर उन्होंने देखा कि घर में सेंधमारी हुई है। अलमारी से चांदी के पायजेब, मोहनमाला के सोने के मोती और चांदी की बिछिया समेत करीब 70 हजार रुपये के आभूषण चोरी हो गए थे।पुलिस ने संदेह के आधार पर चंपा बाजार कुकड़ेश्वर निवासी नरेंद्र उर्फ छोटू को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने दोनों चोरी की वारदातें कबूल कीं। आरोपी ने बताया कि वह दिन और रात में सूने घरों की रैकी करता था। मौका देखकर ताले तोड़कर चोरी करता था।आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने दोनों मामलों में चुराए गए सभी आभूषण बरामद कर लिए हैं। आरोपी को न्यायालय मनासा में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
NDA | INDIA | OTHERS |
293 | 234 | 16 |
NDA | INDIA | OTHERS |
265-305 | 200 -240 | 15-30 |