|
नीमच। 8 अगस्त 2024 सरवानिया महाराज :- शहर में सावन महीने के चौथे सोमवार को निकलेगी राजाधिराज परमब्रह्म श्री महाकाल राजा की शाही सवारी। श्री महाकाल मित्र मंडल के तत्वाधान में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी बाबा महाकाल की शाही सवारी शहर में बड़ी धूमधाम से निकाली जाएगी। इसको लेकर श्री महाकाल मित्र मंडल द्वारा शहर में जोरों शोरों से तैयारी की जा रही है। जगह-जगह भगवा पताका लहराया जा रहा है। शाही सवारी को लेकर पूरे मार्ग की सजावट की जारी है। इस पूरे आयोजन की जानकारी देते हुए महाकाल मित्र मंडल ने बताया की यह शाही सवारी पिछले तीन वर्षों से निकाली जा रही है जो नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए श्री काल भैरव धामनिया लासूर चौराहे स्थित बाबा महाकाल के द्वार पहुंचेगी। यह पालकी यात्रा प्राचीन शिव मंदिर से दोप: 3:00 बजे प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए श्री काल भैरव मुक्ति धाम परिसर में विराजमान श्री भोलेनाथ के दरबार में पहुचेगी। जहा सभी भक्तो द्वारा भोलेनाथ की आरती के पश्चात् प्रसादी का वितरण किया जायेगा। आयोजन में धार्मिक वेषभूषा धारण कर शुद्ध सात्विक धार्मिक रीति रिवाजों का पालन किया जायेगा। शोभायात्रा के दौरान बाबा महाकाल की अलोकिक प्रतिमा, आकर्षक पालकी, महाकाल मित्र मण्डल की डमरू, झांझ, मंजीरा पर विशेष प्रस्तुति भोले बाबा की अन्य नयनाभिराम झांकियां। डोल नगाड़े बैण्ड बाजों की मधुर धुन आकर्षण का केंद्र रहेगी। इस आयोजन को लेकर महाकाल मित्र मंडल ने शहर के सभी धर्म प्रेमियों बंधुओ से अधिक से अधिक संख्या में पधार कर महाकाल बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करने की कहा है। |
नीमच। 8 अगस्त 2024 सरवानिया महाराज :- शहर में सावन महीने के चौथे सोमवार को निकलेगी राजाधिराज परमब्रह्म श्री महाकाल राजा की शाही सवारी। श्री महाकाल मित्र मंडल के तत्वाधान में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी बाबा महाकाल की शाही सवारी शहर में बड़ी धूमधाम से निकाली जाएगी। इसको लेकर श्री महाकाल मित्र मंडल द्वारा शहर में जोरों शोरों से तैयारी की जा रही है। जगह-जगह भगवा पताका लहराया जा रहा है। शाही सवारी को लेकर पूरे मार्ग की सजावट की जारी है। इस पूरे आयोजन की जानकारी देते हुए महाकाल मित्र मंडल ने बताया की यह शाही सवारी पिछले तीन वर्षों से निकाली जा रही है जो नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए श्री काल भैरव धामनिया लासूर चौराहे स्थित बाबा महाकाल के द्वार पहुंचेगी। यह पालकी यात्रा प्राचीन शिव मंदिर से दोप: 3:00 बजे प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए श्री काल भैरव मुक्ति धाम परिसर में विराजमान श्री भोलेनाथ के दरबार में पहुचेगी। जहा सभी भक्तो द्वारा भोलेनाथ की आरती के पश्चात् प्रसादी का वितरण किया जायेगा। आयोजन में धार्मिक वेषभूषा धारण कर शुद्ध सात्विक धार्मिक रीति रिवाजों का पालन किया जायेगा। शोभायात्रा के दौरान बाबा महाकाल की अलोकिक प्रतिमा, आकर्षक पालकी, महाकाल मित्र मण्डल की डमरू, झांझ, मंजीरा पर विशेष प्रस्तुति भोले बाबा की अन्य नयनाभिराम झांकियां। डोल नगाड़े बैण्ड बाजों की मधुर धुन आकर्षण का केंद्र रहेगी। इस आयोजन को लेकर महाकाल मित्र मंडल ने शहर के सभी धर्म प्रेमियों बंधुओ से अधिक से अधिक संख्या में पधार कर महाकाल बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करने की कहा है।
NDA | INDIA | OTHERS |
293 | 234 | 16 |
NDA | INDIA | OTHERS |
265-305 | 200 -240 | 15-30 |