|
नीमच। शादी को रोचक बनाने के लिए लोग नए नए तरीके अपना रहे हैं। इसी कड़ी में नीमच के सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दूल्हा दुल्हन स्टेज पर ट्रैक्टर पर बैठकर एंट्री कर रहे हैं। यह वीडियो नीमच जिले के मनासा तहसील के गांव बामणी का है। जिसमें एक ही परिवार में दो बेटियों की शादी एक साथ की गई। और इसमें दोनों बेटियां अपने दूल्हे के साथ अलग-अलग ट्रैक्टर पर बैठकर विवाह स्थल पर एंट्री करती हैं। जो कि काफी रोमांचक लग रहा है। इस तरह की एंट्री को लेकर दूल्हा-दुल्हन काफी उत्साहित नजर आ रहे है। नव दंपति का मानना है कि वे किसान परिवार से आते है और खेती किसानी में ट्रैक्टर का काफी महत्व है। उनके वैवाहिक सुखी दांपत्य जीवन में ट्रैक्टर पर बैठकर एंट्री करना उनके जीवन में खुशहाली लाएगा। किसान परिवार के यह दोनों दूल्हा दुल्हन क्षेत्र में चर्चा का विषय बने हुए हैं। इस वीडियो को लोग काफी शेयर कर रहे हैं। |
नीमच। शादी को रोचक बनाने के लिए लोग नए नए तरीके अपना रहे हैं। इसी कड़ी में नीमच के सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दूल्हा दुल्हन स्टेज पर ट्रैक्टर पर बैठकर एंट्री कर रहे हैं। यह वीडियो नीमच जिले के मनासा तहसील के गांव बामणी का है। जिसमें एक ही परिवार में दो बेटियों की शादी एक साथ की गई। और इसमें दोनों बेटियां अपने दूल्हे के साथ अलग-अलग ट्रैक्टर पर बैठकर विवाह स्थल पर एंट्री करती हैं। जो कि काफी रोमांचक लग रहा है। इस तरह की एंट्री को लेकर दूल्हा-दुल्हन काफी उत्साहित नजर आ रहे है। नव दंपति का मानना है कि वे किसान परिवार से आते है और खेती किसानी में ट्रैक्टर का काफी महत्व है। उनके वैवाहिक सुखी दांपत्य जीवन में ट्रैक्टर पर बैठकर एंट्री करना उनके जीवन में खुशहाली लाएगा। किसान परिवार के यह दोनों दूल्हा दुल्हन क्षेत्र में चर्चा का विषय बने हुए हैं। इस वीडियो को लोग काफी शेयर कर रहे हैं।