|
नयागांव में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न नयागांव (नीमच) | आज भारत हिटलरशाही के दौर से गुजर रहा है | ईडी, सीबीआई, व इनकम टैक्स विभाग से छापे डलवाकर विपक्षी नेताओं को जेल भेजा जा रहा है | प्रजातांत्रिक व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है | जनता देश में लोकशाही चाहती है | देश में प्रजातांत्रिक व्यवस्था बहाल कर सकती है तो उसका एकमात्र विकल्प कांग्रेस पार्टी | उक्त विचार जावद तहसील के नयागांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और जनता की नुमाइंदों के बीच नीमच मंदसौर जावरा संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप गुर्जर ने कही | नयागांव पहुंचने पर कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप गुर्जर, नीमच कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनिल चौरसिया का वरिष्ठ नेता समंदर पटेल, सत्यनारायण पाटीदार, गोपाल शर्मा, पार्षद जायसवाल, ओंकारलाल धाकड़, रूपेश जैन, नगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन शर्मा ने साफा, शाल, श्रीफल भेंट कर स्वागत सम्मान किया | सभा को कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनिल चौरसिया ने संबोधित करते हुए कहा कि नीमच जिला भ्रष्टाचारियों की शरणास्थली बना हुआ है | पुलिस और नारकोटिक्स डिपार्टमेंट ने किसानों के सीने को छलनी कर दिया है | आम आदमी के जीवन यापन को भ्रष्टाचारियों ने कठिन बना दिया है | यदि इन भाजपा द्वारा पोषित भ्रष्टाचारियों से मुक्ति चाहते हो तो 13 मई को कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप सिंह गुर्जर को पंजे का बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाएं | कांग्रेस प्रत्याशी ने ढोल ढमाकों के साथ संपूर्ण नयागांव में जनसंपर्क किया और जनता की समस्याओं से रूबरू हुए | कार्यक्रम का संचालन नगर कांग्रेस अध्यक्ष शर्मा जी ने व आभार रूपेश जैन ने माना |
|
नयागांव में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न
नयागांव (नीमच) | आज भारत हिटलरशाही के दौर से गुजर रहा है | ईडी, सीबीआई, व इनकम टैक्स विभाग से छापे डलवाकर विपक्षी नेताओं को जेल भेजा जा रहा है | प्रजातांत्रिक व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है | जनता देश में लोकशाही चाहती है | देश में प्रजातांत्रिक व्यवस्था बहाल कर सकती है तो उसका एकमात्र विकल्प कांग्रेस पार्टी | उक्त विचार जावद तहसील के नयागांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और जनता की नुमाइंदों के बीच नीमच मंदसौर जावरा संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप गुर्जर ने कही |
नयागांव पहुंचने पर कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप गुर्जर, नीमच कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनिल चौरसिया का वरिष्ठ नेता समंदर पटेल, सत्यनारायण पाटीदार, गोपाल शर्मा, पार्षद जायसवाल, ओंकारलाल धाकड़, रूपेश जैन, नगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन शर्मा ने साफा, शाल, श्रीफल भेंट कर स्वागत सम्मान किया |
सभा को कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनिल चौरसिया ने संबोधित करते हुए कहा कि नीमच जिला भ्रष्टाचारियों की शरणास्थली बना हुआ है | पुलिस और नारकोटिक्स डिपार्टमेंट ने किसानों के सीने को छलनी कर दिया है | आम आदमी के जीवन यापन को भ्रष्टाचारियों ने कठिन बना दिया है | यदि इन भाजपा द्वारा पोषित भ्रष्टाचारियों से मुक्ति चाहते हो तो 13 मई को कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप सिंह गुर्जर को पंजे का बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाएं | कांग्रेस प्रत्याशी ने ढोल ढमाकों के साथ संपूर्ण नयागांव में जनसंपर्क किया और जनता की समस्याओं से रूबरू हुए | कार्यक्रम का संचालन नगर कांग्रेस अध्यक्ष शर्मा जी ने व आभार रूपेश जैन ने माना |