|
नीमच। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर कार्य करने वाली संस्था इनरव्हील क्लब की शाखा नीमच द्वारा मतदान की |
नीमच। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर कार्य करने वाली संस्था इनरव्हील क्लब की शाखा नीमच द्वारा मतदान की
शपथ ली गई। शपथ संस्था की पूर्व अध्यक्ष डॉ. माधुरी चौरसिया ने दिलाई।
इस अवसर पर उन्होंने कहा इस समय लोकसभा के चुनाव हो रहे हैं। मतदान करना इस देश के
हर नागरिक का कर्तव्य है जो व्यक्ति इस देश की मिट्टी में जन्मा, इस देश की हवा में सास लेता हैं, इस देश
के भोजन से पेट भरता है उसका भी इस देश के प्रति कर्तव्य होता हैं कि वह मतदान करें।
अध्यक्ष रजिया अहमद ने कहा लोकसभा चुनाव के दौरान नीमच जिले में 13 मई को मतदान
होना है वोट देकर हम अपने लिये सरकार चुनते है जो देश के विकास के लिए कार्य करती हैं।
उक्त आयोजन ज्ञानोदय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में कम्प्यूटर प्रशिक्षण के दौरान आयोजित किया
गया।
मतदान शपथ के दौरान पूर्व अध्यक्ष सरोज गांधी, सचिव अमरजीत कौर, सहसचिव हेमांगिनी
त्रिवेदी, सिम्मी सलूजा, ऋचा सक्सेना, डॉ. दुर्गा चौहान, हर्षिता कान्हा, पकंज नागदा एवं बड़ी संख्या में छात्राएँ
उपस्थित थी।