• शहर : कांग्रेस गरीबी हटाना चाहती है और भाजपा गरीबों को हटाना चाहती है - राजकुमार अहीर

    NAI VIDHA   - नीमच
    शहर
    शहर   - नीमच
  • रतनगढ़। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशानुसार कांग्रेस के घर चलो, घर-घर चलो अभियान का श्री गणेश जावद विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र लुहारीया चुंडावत से 21 फरवरी 2022 सोमवार को दोपहर 12:30 बजे जावद विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी दीपक चौहान की अगुवाई में एवं जिला कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष आमजन के नेता राजकुमार अहीर के नेतृत्व में एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के बैनर तले ग्रामीण क्षेत्र लुहारिया  चुंडावत, आलोरी गड़वाड़ा एवम दैहपुर गांव में भ्रमण कर कमलनाथ सरकार की उपलब्धियों को एवं भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों को आम जनता को बता कर जानकारी दी गई।

    उपस्थित ग्रामीणजनों को संबोधित करते हुए जावद क्षेत्र के लोकप्रिय नेता राजकुमार अहीर ने कहा कि आप सभी किसानी काम का समय होते हुए भी इतनी बड़ी संख्या में उपस्थित हुए बधाई के पात्र हो।  आप सभी ने एवं प्रदेशवासियों ने कांग्रेस की सरकार बनाई 15 माह के कार्यकाल में कमलनाथ ने कर्जा माफ वाला मामला अमल में लाकर लगभग 27 लाख किसानों के कर्ज माफ किए हैं, शेष किसानों के कर्ज माफ करने की तैयारियां भी हो चुकी की लेकिन भाजपा ने कांग्रेस के विधायकों को प्रलोभन दे कर अपने साथ मिला लिया और कमलनाथ सरकार को घिरा दिया। वही पेंशन 300 रुपये से बढ़ाकर 600 रुपये किये गए, किसानों के खेत के बिजली बिल आधे किए तथा घरेलू बिजली बिल भी 100 यूनिट पर 100 रुपये का किया और शुद्ध वस्तुओं के स्थान पर आम जनता को शुद्ध वस्तुए मिले ऐसा प्रयास कमलनाथ सरकार ने किया। 

    माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाया, विवाह सहायता राशि 25 हज़ार से बढ़ाकर 51 हज़ार की गई। ऐसी अनेक योजनाएं चलाकर आम जनता को लाभ देने के लिए कमलनाथ सरकार अग्रसर थी मगर भाजपा नेताओं को डर था कि यदि यह सरकार 5 वर्ष तक चलेगी तो भाजपा का आना मुश्किल हो जाएगा आनन फानन मैं भाजपा के नेताओं ने पैसा देकर कांग्रेस के विधायकों को खरीदा एवं धन बल से भाजपा की सरकार बना ली। यह नाटक आप सभी जानते हैं। 

    श्री अहीर ने कहा कि भाजपा नेता सिर्फ धर्म की आड़ में राजनीति करते हैं आपस में लड़ाने- भिड़ाने का कार्य कर सत्ता पर बने रहना चाहते हैं। भाजपा को लगा कि उत्तरप्रदेश में चुनाव आ रहे हैं तो थोड़ा पेट्रोल का पैसा कम कर भाव स्थाई कर दिए, अन्यथा प्रतिदिन डीजल-पेट्रोल के भाव बढ़ते रहे हैं। कांग्रेस गरीबी हटाना चाहती है वहीं भाजपा गरीबों को हटाना चाहते हैं, कांग्रेस ओर भाजपा में यही फर्क है। इसलिए आप सभी को सावधान रहना है और आने वाले चुनाव में कांग्रेस पार्टी का साथ देना है झूठे वादों में नहीं आना है। आने वाले समय में मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी तब मेरा पूर्ण प्रयास रहेगा कि गांधी सागर (चंबल बांध) का पानी जावद विधानसभा के क्षेत्र में जरूर लाया जाएगा जिससे किसानों को उनकी फसलों के लिए भरपूर पानी एवं पीने योग्य पानी हर समय उपलब्ध हो सके। क्षेत्र में कई प्रकार के उद्योग लगाए जाएंगे जिससे हमारे बेरोजगार बच्चों को रोजगार मिल सके।
    जावद विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी दीपक चौहान ने कहा कि आम जनता महंगाई से परेशान हैं। 

    युवा बेरोजगारी से परेशान हैं कांग्रेस की सरकार में गैस सिलेंडर 400 रुपये में मिलता था आज वही सिलेंडर 950 रुपये में मिल रहा है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है शासन भर्ती नहीं कर रहा है सिर्फ झूठे आश्वासन देकर जनता में भ्रम फैलाकर सत्ता में बने रहना चाहते हैं। आम जनता के छोटे-छोटे काम तक नहीं हो रहे है। 

    प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की सोच है कि किसानों को बिजली एवं पानी समय पर मिले, कांग्रेस नेता सदैव काम करना चाहते हैं। भाजपा के नेता झूठ बोलकर शासन करना चाहते हैं। यही नहीं कोरोना काल में गरीबों की सेवा करने हेतु कांग्रेस के नेताओं ने सड़क पर आकर समय पर भोजन के पैकेट वितरण किए थे वहीं भाजपा के तमाम नेता संकट की घड़ी में अपने घरों में जा बैठे। अस्पतालों में समय पर दुखी व्यक्तियों को इलाज नहीं मिला, दवाइयां नहीं मिली, ऑक्सीजन की कमी के चलते लाखो लोग मौत के मुंह में चले गए, यह बात आपको याद रखना होगा। इस विपरीत घड़ी में कांग्रेस पार्टी हमेशा पीड़ित मानव सेवा के लिए जमीन पर कार्य करती आई है। कोरोना काल में कई कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अपनी जान की परवाह ना करते हुए कोरोना पीड़ित व्यक्ति एवं परिवारजनों की भरपूर सहायता की है। 

    सभा को जावद ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश अहीर, कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष नीलेश रावल, रतनगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष बनवारी जोशी ने भी सम्बोधित किया। आलोरी गडवाढा में 40 वर्षों से लगातार पोलिंग बूथ पर कार्य करने वाले हाजी बशीर मोहम्मद मंसूरी, हाजी छोटू मंसूरी, तथा मुन्ना मंसूरी का ब्लॉक कांग्रेस रतनगढ़ द्वारा साफा बांधकर सम्मान किया गया। वही देहपुर में किसान नेता राजकुमार अहीर की कार्य शेली से प्रभावित होकर शंभुलाल गुजर्र एवम दयाल गुजर्र ने भाजपा छोड़ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। अभियान की शुरुआत लुहारिया चुंडावत से देहपुर तक हुई।

    इस अवसर पर जावद विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर, विधानसभा प्रभारी दीपक गुजर्र, रतनगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र मंडोवरा, कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष शम्भू चारण, जावद ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश अहीर, कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष नीलेश रावल, सिंगोली ब्लॉक अध्यक्ष बनवारी जोशी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष जमील मेव, युवा कांग्रेस जावद विधानसभा अध्यक्ष देवेंद्र पाटीदार,  रतनगढ़ नगर कांग्रेस अध्यक्ष शब्बीर बोहरा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर रजिया जोहर बोहरा, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नितेश दायमा, डीकेन नगर अध्यक्ष दशरथ पटेलिया, जाट नगर अध्यक्ष चाँद मिस्त्री, गोविंदसिंह राजपूत, युवा नेता अर्जुन गुजर्र, कमल छपरीबंद, श्याम जोशी, महेश सुथार, संजय ग्वाला, मलकीत सिंह, मांगीलाल मेघवाल, परशुराम, राजेश शर्मा, राजू भील, पूर्व सरपंच सूरजमल धाकड़, जाहिद पठान, अरविंद बग्गड़, भानु टेलर, रायसिंह गुजर्र, कुशबचंद कुमावत, सेवाराम गुर्जर, आदि कांग्रेसजन व ग्रामीणजन विशेष रूप से उपस्थित थे।

    कार्यक्रम का संचालन कार्यवाहक अध्यक्ष शंभु चारण ने किया एवं आभार रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष राजेंद्र मंडोवरा ने माना। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी हबीब राही ने दी।

  • शहर : कांग्रेस गरीबी हटाना चाहती है और भाजपा गरीबों को हटाना चाहती है - राजकुमार अहीर

    NAI VIDHA   - नीमच
    शहर
    शहर   - नीमच

    रतनगढ़। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशानुसार कांग्रेस के घर चलो, घर-घर चलो अभियान का श्री गणेश जावद विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र लुहारीया चुंडावत से 21 फरवरी 2022 सोमवार को दोपहर 12:30 बजे जावद विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी दीपक चौहान की अगुवाई में एवं जिला कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष आमजन के नेता राजकुमार अहीर के नेतृत्व में एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के बैनर तले ग्रामीण क्षेत्र लुहारिया  चुंडावत, आलोरी गड़वाड़ा एवम दैहपुर गांव में भ्रमण कर कमलनाथ सरकार की उपलब्धियों को एवं भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों को आम जनता को बता कर जानकारी दी गई।

    उपस्थित ग्रामीणजनों को संबोधित करते हुए जावद क्षेत्र के लोकप्रिय नेता राजकुमार अहीर ने कहा कि आप सभी किसानी काम का समय होते हुए भी इतनी बड़ी संख्या में उपस्थित हुए बधाई के पात्र हो।  आप सभी ने एवं प्रदेशवासियों ने कांग्रेस की सरकार बनाई 15 माह के कार्यकाल में कमलनाथ ने कर्जा माफ वाला मामला अमल में लाकर लगभग 27 लाख किसानों के कर्ज माफ किए हैं, शेष किसानों के कर्ज माफ करने की तैयारियां भी हो चुकी की लेकिन भाजपा ने कांग्रेस के विधायकों को प्रलोभन दे कर अपने साथ मिला लिया और कमलनाथ सरकार को घिरा दिया। वही पेंशन 300 रुपये से बढ़ाकर 600 रुपये किये गए, किसानों के खेत के बिजली बिल आधे किए तथा घरेलू बिजली बिल भी 100 यूनिट पर 100 रुपये का किया और शुद्ध वस्तुओं के स्थान पर आम जनता को शुद्ध वस्तुए मिले ऐसा प्रयास कमलनाथ सरकार ने किया। 

    माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाया, विवाह सहायता राशि 25 हज़ार से बढ़ाकर 51 हज़ार की गई। ऐसी अनेक योजनाएं चलाकर आम जनता को लाभ देने के लिए कमलनाथ सरकार अग्रसर थी मगर भाजपा नेताओं को डर था कि यदि यह सरकार 5 वर्ष तक चलेगी तो भाजपा का आना मुश्किल हो जाएगा आनन फानन मैं भाजपा के नेताओं ने पैसा देकर कांग्रेस के विधायकों को खरीदा एवं धन बल से भाजपा की सरकार बना ली। यह नाटक आप सभी जानते हैं। 

    श्री अहीर ने कहा कि भाजपा नेता सिर्फ धर्म की आड़ में राजनीति करते हैं आपस में लड़ाने- भिड़ाने का कार्य कर सत्ता पर बने रहना चाहते हैं। भाजपा को लगा कि उत्तरप्रदेश में चुनाव आ रहे हैं तो थोड़ा पेट्रोल का पैसा कम कर भाव स्थाई कर दिए, अन्यथा प्रतिदिन डीजल-पेट्रोल के भाव बढ़ते रहे हैं। कांग्रेस गरीबी हटाना चाहती है वहीं भाजपा गरीबों को हटाना चाहते हैं, कांग्रेस ओर भाजपा में यही फर्क है। इसलिए आप सभी को सावधान रहना है और आने वाले चुनाव में कांग्रेस पार्टी का साथ देना है झूठे वादों में नहीं आना है। आने वाले समय में मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी तब मेरा पूर्ण प्रयास रहेगा कि गांधी सागर (चंबल बांध) का पानी जावद विधानसभा के क्षेत्र में जरूर लाया जाएगा जिससे किसानों को उनकी फसलों के लिए भरपूर पानी एवं पीने योग्य पानी हर समय उपलब्ध हो सके। क्षेत्र में कई प्रकार के उद्योग लगाए जाएंगे जिससे हमारे बेरोजगार बच्चों को रोजगार मिल सके।
    जावद विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी दीपक चौहान ने कहा कि आम जनता महंगाई से परेशान हैं। 

    युवा बेरोजगारी से परेशान हैं कांग्रेस की सरकार में गैस सिलेंडर 400 रुपये में मिलता था आज वही सिलेंडर 950 रुपये में मिल रहा है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है शासन भर्ती नहीं कर रहा है सिर्फ झूठे आश्वासन देकर जनता में भ्रम फैलाकर सत्ता में बने रहना चाहते हैं। आम जनता के छोटे-छोटे काम तक नहीं हो रहे है। 

    प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की सोच है कि किसानों को बिजली एवं पानी समय पर मिले, कांग्रेस नेता सदैव काम करना चाहते हैं। भाजपा के नेता झूठ बोलकर शासन करना चाहते हैं। यही नहीं कोरोना काल में गरीबों की सेवा करने हेतु कांग्रेस के नेताओं ने सड़क पर आकर समय पर भोजन के पैकेट वितरण किए थे वहीं भाजपा के तमाम नेता संकट की घड़ी में अपने घरों में जा बैठे। अस्पतालों में समय पर दुखी व्यक्तियों को इलाज नहीं मिला, दवाइयां नहीं मिली, ऑक्सीजन की कमी के चलते लाखो लोग मौत के मुंह में चले गए, यह बात आपको याद रखना होगा। इस विपरीत घड़ी में कांग्रेस पार्टी हमेशा पीड़ित मानव सेवा के लिए जमीन पर कार्य करती आई है। कोरोना काल में कई कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अपनी जान की परवाह ना करते हुए कोरोना पीड़ित व्यक्ति एवं परिवारजनों की भरपूर सहायता की है। 

    सभा को जावद ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश अहीर, कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष नीलेश रावल, रतनगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष बनवारी जोशी ने भी सम्बोधित किया। आलोरी गडवाढा में 40 वर्षों से लगातार पोलिंग बूथ पर कार्य करने वाले हाजी बशीर मोहम्मद मंसूरी, हाजी छोटू मंसूरी, तथा मुन्ना मंसूरी का ब्लॉक कांग्रेस रतनगढ़ द्वारा साफा बांधकर सम्मान किया गया। वही देहपुर में किसान नेता राजकुमार अहीर की कार्य शेली से प्रभावित होकर शंभुलाल गुजर्र एवम दयाल गुजर्र ने भाजपा छोड़ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। अभियान की शुरुआत लुहारिया चुंडावत से देहपुर तक हुई।

    इस अवसर पर जावद विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर, विधानसभा प्रभारी दीपक गुजर्र, रतनगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र मंडोवरा, कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष शम्भू चारण, जावद ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश अहीर, कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष नीलेश रावल, सिंगोली ब्लॉक अध्यक्ष बनवारी जोशी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष जमील मेव, युवा कांग्रेस जावद विधानसभा अध्यक्ष देवेंद्र पाटीदार,  रतनगढ़ नगर कांग्रेस अध्यक्ष शब्बीर बोहरा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर रजिया जोहर बोहरा, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नितेश दायमा, डीकेन नगर अध्यक्ष दशरथ पटेलिया, जाट नगर अध्यक्ष चाँद मिस्त्री, गोविंदसिंह राजपूत, युवा नेता अर्जुन गुजर्र, कमल छपरीबंद, श्याम जोशी, महेश सुथार, संजय ग्वाला, मलकीत सिंह, मांगीलाल मेघवाल, परशुराम, राजेश शर्मा, राजू भील, पूर्व सरपंच सूरजमल धाकड़, जाहिद पठान, अरविंद बग्गड़, भानु टेलर, रायसिंह गुजर्र, कुशबचंद कुमावत, सेवाराम गुर्जर, आदि कांग्रेसजन व ग्रामीणजन विशेष रूप से उपस्थित थे।

    कार्यक्रम का संचालन कार्यवाहक अध्यक्ष शंभु चारण ने किया एवं आभार रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष राजेंद्र मंडोवरा ने माना। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी हबीब राही ने दी।

  • शहर: गणगौर मेले में उमड़ा आस्था का जनसैलाब,

    शहर:

    गणगौर मेले में उमड़ा आस्था का जनसैलाब,
  • शहर: अवैध शराब के साथ 5 धराए

    शहर:
  • शहर: अवैध शराब के साथ 5 धराए

    अवैध शराब के साथ 5 धराए
  • शहर: कुएं में शव तैरते हुए मिला

    शहर:
  • शहर: कुएं में शव तैरते हुए मिला

    कुएं में शव तैरते हुए मिला