|
नीमच। गुरुवार को मप्र राज्य नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड शासन के उपाध्यक्ष और राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त राजेश अग्रवाल नीमच पहुंचे। जहां हवाई अड्डे के समीप स्थित डाक बंगले पर उन्होंने नागरिक आपूर्ति अधिकारियों की बैठक ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उसके पश्चात वे नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार के निवास पर पहुंचे जहां उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने बताया कि मुझे सिविल सर्जन कॉर्पोरेशन सप्लायर में वाइस चेयरमैन बनाया गया है। यह किसानों से जुड़ा विभाग है और किसानों से अनाज की खरीदी कर राशन की दुकानों पर सप्लाई की जाती है जहां से गरीब तबके के लोगों को राशन मुहैया कराया जाता है। वही राशन गरीबो तक पहुंचने में कही लापरवही होती तो बख्सा नही जायेगा।
राशन घोटाले को लेकर नई विधा से की खास चर्चा राशन घोटाले को लेकर खास चर्चा की तो उन्होंने कहा की नागरिक आपूर्ति विभाग में कई राशन माफिया सक्रिय है उनका इलाज करने के लिए ही में आया हु। मुख्यमंत्री सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मुझे विशेषकर यह जिम्मेदारी सौंपी है। हमारा विभाग आम गरीबो और किसानो से जुड़ा विभाग है। राशन की दुकानों पर हर गरीब तबके को राशन मुहैया करवाना हमारी जवाबदारी है। गरीबो के अनाज की कालाबाजारी करने वाले किसी को भी बक्शा नहीं जायेगा। कालाबाजारी करने वाला किसी भी संघठन या पार्टी से जुड़ा हो उनकी जगह जेल है। भारतीय जनता पार्टी सरकार में बड़े बड़े माफियाओ पर कार्यवाही हुई है। कालाबाजारी करने वाले किसी भी माफियाओ को भारतीय जनता पार्टी संरक्षण नहीं देती। गरीबो के राशन का बड़ा घोटाला
नीमच में फरवरी माह में बड़ा राशन घोटाला सामने आया है। जहा वेयरहाउस से एक ही ट्रक में 4 बार भरकर पीडीएस राशन निकला लेकिन सोसाइटी तक नहीं पहुंचा। मामला उजागर होने के बाद पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। लेकिन 3 आरोपियों की अभी भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। राशन अब तक जब्त नहीं हो सका।
अब घर-घर पहुंचेगा राशन
राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त राजेश अग्रवाल कहा कि भ्रमण के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण कर वहां की कमियों को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार नई योजना प्रारंभ करने जा रही है जिसमें राशन गरीबों के घर तक पहुंचाया जाएगा। उस पर भी कार्य चल रहा है। इसके बाद उन्होंने डाक बंगले पर खाद्य आपूर्ति अधिकारियों के साथ बैठक ली और सख्त लिहजे में उन्हें कहा गया है कि गरीबों के राशन के साथ किसी भी प्रकार का कोई खिलवाड़ नहीं किया जाए और गरीबों का राशन उन तक पहुंचाना अधिकारियों की जवाबदारी है। ऐसे में कहीं कोई गड़बड़ पाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
|
नीमच। गुरुवार को मप्र राज्य नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड शासन के उपाध्यक्ष और राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त राजेश अग्रवाल नीमच पहुंचे। जहां हवाई अड्डे के समीप स्थित डाक बंगले पर उन्होंने नागरिक आपूर्ति अधिकारियों की बैठक ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उसके पश्चात वे नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार के निवास पर पहुंचे जहां उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने बताया कि मुझे सिविल सर्जन कॉर्पोरेशन सप्लायर में वाइस चेयरमैन बनाया गया है। यह किसानों से जुड़ा विभाग है और किसानों से अनाज की खरीदी कर राशन की दुकानों पर सप्लाई की जाती है जहां से गरीब तबके के लोगों को राशन मुहैया कराया जाता है। वही राशन गरीबो तक पहुंचने में कही लापरवही होती तो बख्सा नही जायेगा।
राशन घोटाले को लेकर नई विधा से की खास चर्चा
राशन घोटाले को लेकर खास चर्चा की तो उन्होंने कहा की नागरिक आपूर्ति विभाग में कई राशन माफिया सक्रिय है उनका इलाज करने के लिए ही में आया हु। मुख्यमंत्री सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मुझे विशेषकर यह जिम्मेदारी सौंपी है। हमारा विभाग आम गरीबो और किसानो से जुड़ा विभाग है। राशन की दुकानों पर हर गरीब तबके को राशन मुहैया करवाना हमारी जवाबदारी है। गरीबो के अनाज की कालाबाजारी करने वाले किसी को भी बक्शा नहीं जायेगा। कालाबाजारी करने वाला किसी भी संघठन या पार्टी से जुड़ा हो उनकी जगह जेल है। भारतीय जनता पार्टी सरकार में बड़े बड़े माफियाओ पर कार्यवाही हुई है। कालाबाजारी करने वाले किसी भी माफियाओ को भारतीय जनता पार्टी संरक्षण नहीं देती।