|
अपराध: खंडवा में लुटेरी दुल्हन ने नीमच के दुल्हे को ठगा, पुिलस जांच में जुटी नीमच। जिले की मनासा जनपद पंचायत के गांव बरखेड़ी निवासी एक दुल्हे को खंडवा में एक लुटेरी दुल्हन ने ठग लिया। उन्होने ढ़ाबे पर रिश्ता किया और दुल्हन को कार में बैठाकर नीमच की ओर आ रहे थे कि एक बाइक सवार ने लिफ्ट मांगते हुए कार रोक ली। कार रुकते ही करीब 2 लाख रुपये के जेवर लेकर लुटेरी दुल्हन छूमंतर हो गई। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है। यह है मामला पुलिस ने बताया कि, मंगलवार रात को जावर-मूंदी रोड पर स्थित जायका ढ़ाबे पर गांव बरखेड़ी निवासी पप्पूसिंह और कथित दुल्हन िप्रयंका पाटीदार के बीच रिश्ता तय हुआ। उसने दूल्हन को जेवर दिए और कार में बैठाकर ले जाने लगा। इसके बाद 5 किलोमीटर दूर जाते ही एक बाइक सवार ने लिफ्ट मांगते हुए कार रोक ली। इतने में दुल्हन कार का गेट खोलकर उतरी और बाइक सवार के साथ भाग गई। जिस गांव की बताया, वहीं नही िमली लुटेरी दुल्हन िमली जानकारी के अनुसार नीमच जिले थाना कुकडेश्वर अंतर्गत गांव बरखेड़ी निवासी पप्पूसिंह राजपूत की शिकायत पर जावर पुलिस मामला दर्ज किया है। युवक ने लुटेरी दुल्हन का नाम प्रियंका पाटीदार निवासी छोटा बोरगांव बताया, लेकिन बोरगांव में पूछताछ की तो इस नाम की लड़की नहीं मिली। युवक के पास कोर्ट मैरिज के कागज भी नहीं है। उसने बताया कि, कोर्ट मैरिज के लिए दुल्हन से आधार कार्ड मांगा तो उसके पास नहीं था। शंका तो हो गई थी कि यह लुटेरी दुल्हन है। लेकिन 2 लाख की रकम दे चुके थे। पुलिस के अनुसार लुटेरी दुल्हन को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 6 माह पहले अवालिया के कैलाश ने बताई थी लड़की पुलिस के अनुसार नीमच के दूल्हे की बहन 6 माह पहले मूंदी के गांव अवालिया में एक शादी समारोह में आई थी। इस दौरान भाई के लिए रिश्ते की बात चली तो गांव के कैलाश कोरकू ने लुटेरी दुल्हन का पता बताया था। उसी ने रिश्ता कराया है, अब पुलिस कैलाश कोरकू से पूछताछ कर लुटेरी दुल्हन तक पहुंचेगी |
अपराध: खंडवा में लुटेरी दुल्हन ने नीमच के दुल्हे को ठगा, पुिलस जांच में जुटी
नीमच। जिले की मनासा जनपद पंचायत के गांव बरखेड़ी निवासी एक दुल्हे को खंडवा में एक लुटेरी दुल्हन ने ठग लिया। उन्होने ढ़ाबे पर रिश्ता किया और दुल्हन को कार में बैठाकर नीमच की ओर आ रहे थे कि एक बाइक सवार ने लिफ्ट मांगते हुए कार रोक ली। कार रुकते ही करीब 2 लाख रुपये के जेवर लेकर लुटेरी दुल्हन छूमंतर हो गई। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
यह है मामला
पुलिस ने बताया कि, मंगलवार रात को जावर-मूंदी रोड पर स्थित जायका ढ़ाबे पर गांव बरखेड़ी निवासी पप्पूसिंह और कथित दुल्हन िप्रयंका पाटीदार के बीच रिश्ता तय हुआ। उसने दूल्हन को जेवर दिए और कार में बैठाकर ले जाने लगा। इसके बाद 5 किलोमीटर दूर जाते ही एक बाइक सवार ने लिफ्ट मांगते हुए कार रोक ली। इतने में दुल्हन कार का गेट खोलकर उतरी और बाइक सवार के साथ भाग गई।
जिस गांव की बताया, वहीं नही िमली लुटेरी दुल्हन
िमली जानकारी के अनुसार नीमच जिले थाना कुकडेश्वर अंतर्गत गांव बरखेड़ी निवासी पप्पूसिंह राजपूत की शिकायत पर जावर पुलिस मामला दर्ज किया है। युवक ने लुटेरी दुल्हन का नाम प्रियंका पाटीदार निवासी छोटा बोरगांव बताया, लेकिन बोरगांव में पूछताछ की तो इस नाम की लड़की नहीं मिली। युवक के पास कोर्ट मैरिज के कागज भी नहीं है। उसने बताया कि, कोर्ट मैरिज के लिए दुल्हन से आधार कार्ड मांगा तो उसके पास नहीं था। शंका तो हो गई थी कि यह लुटेरी दुल्हन है। लेकिन 2 लाख की रकम दे चुके थे। पुलिस के अनुसार लुटेरी दुल्हन को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
6 माह पहले अवालिया के कैलाश ने बताई थी लड़की
पुलिस के अनुसार नीमच के दूल्हे की बहन 6 माह पहले मूंदी के गांव अवालिया में एक शादी समारोह में आई थी। इस दौरान भाई के लिए रिश्ते की बात चली तो गांव के कैलाश कोरकू ने लुटेरी दुल्हन का पता बताया था। उसी ने रिश्ता कराया है, अब पुलिस कैलाश कोरकू से पूछताछ कर लुटेरी दुल्हन तक पहुंचेगी