• घोटाले, भ्रष्टाचार और अपराध बढ़े : प्रभारी मंत्री  से नई विधा के तल्ख सवाल,उषा ठाकुर बोलीं दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

    NAI VIDHA   - नीमच
    घोटाले, भ्रष्टाचार और अपराध बढ़े
    शहर   - नीमच
  • नीमच। जिले में इन दिनों भष्टाचार और अपराध बढ़ते दिख रहे है! दोषियों के खिलाफ कोई ठोस कार्यवाही नहीं होते हुए सिर्फ जांच के नाम पर लीपापोती दिखाई दे रही है! पिछले एक माह में नीमच जिले में गरीबों का राशन घोटाला, ग्राम पंचायत और नगर परिषद में शासन के लाखों रुपये का गबन और एक सप्ताह में नीमच शहर में लूट और चोरी की वारदातों ने शहरवासियों में खौफ पैदा कर दिया है! तो वही अपराधियों में पुलिस का खौफ ख़त्म होता दिखाई दे रहा है! 
     
    नीमच जिले के एक दिवसीय दौरे पर शनिवार को पहुंची पर्यटन संस्कृति, अध्यात्म मंत्री और जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री उषा ठाकुर से नई विधा टीम ने जिले की बिगड़ती व्यवस्थाओ को लेकर जब खास चर्चा की तो उन्होंने कहा की किसी भी दोषी को बक्शा नहीं जाएगा अगर कोई गलत कर रहा है तो तथ्य लाइए कार्यवाही होगी !  
     
    सवाल - सीएम शिवराज सिंह चौहान गरीबों के राशन को लेकर सख्त रुख दिखा रहे है! वहीं नीमच जिले में गरीबो को मिलने वाले राशन का बड़ा घोटाला सामने आया लेकिन किसी भी दोषी अधिकारी पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई ?
    जवाब - मामले में जांच चल रही है! कठोरतम कार्यवाही की जाएगी! किसी भी दोषी बक्शा नहीं जाएगा, मैं समीक्षा करुँगी !
     
    सवाल -  मनासा की पहले जालीनेर और फिर जावद की धारड़ी ग्राम पंचायत में फर्जीवाड़े और शासन के लाखो रूपये के गबन के मामले सामने आए! आखिर जिम्मेदार अधिकारी क्या कर रहे रहे ? 
    जवाब - दोनों जाँच निर्धारित समय सीमा में आपके समक्ष प्रस्तुत करुँगी! दोषी कोई भी हो उस पर कार्यवाही होगी! 
     
    सवाल - नीमच शहर में इन दिनों लूट और चोरी की वारदाते बढ़ने से आम शहरवासी दहशत में है ?
    जवाब - प्रशासन मुस्तैदी से काम करेगा ! जो अधिकारी ठीक से अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाएंगे उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी! 
     
    सवाल -   सरकारी योजनाओ में भष्टाचार बढ़ रहा है?
    जवाब - सरकारी योजनाओ में भष्टाचार और फर्जीवाड़ा करने वाले दण्डित होंगे! बस तथ्य लाइए कार्यवाही होगी!     
     
    राशन घोटाले मामले में मंत्री सकलेचा बोले।।अधिकारी की जिम्मेदारी ही मुख्य, जनता इंतजार करे दोषियों पर सख्त कार्यवाही होगी  
     
    जिले में राशन के बड़े घोटाले को लेकर केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने बातचीत में बताया की राशन घोटाले मामले में एफआईआर दर्ज हो गई! एफआईआर किन लोगों पर दर्ज की गई इसका मैं पता करूँगा! गरीबों तक राशन पहुंचाने के लिए कर्मचारी की तुलना में अधिकारी की मुख्य जिम्मेदारी होती है! मामला दर्ज होने के बाद जांच में 8 से 10 दिन लग जाते है! मैं पूरे मामले की विस्तृत जानकारी लूंगा! क्योकि सीएम साहब का स्पष्ट कहना की एक किलो राशन का हेरफेर करने वाले को भी बक्शा नहीं जायेगा! जनता इंतजार करे गरीबों का राशन घोटाला करने वाले सभी दोषियों पर सख्त कार्यवाही होगी !   
     
    राशन घोटाले में भाजपा से जुड़े लोग शामिल, भाजपा देते संरक्षण
    मध्य प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार आई है भष्टाचार और फर्जीवाड़े के मामले बड़े है और  राशन दुकाने अधिकतर भाजपा से जुड़े लोगो के हाथ में है इसलिए भाजपा के नेता इन लोगो को सरक्षण देते है और यह लोगो गरीबो का राशन बाटने की जगह घोटाला करने में लगे हुए है! हाल  ही में जावद विधानसभा की एक नगरपरिषद में ही दिवंगत आत्माओ को मिलने वाली सहायता राशि में एक करोड़ का घोटाला सामने आया! ऐसे अगर 6 और नगरपरिषद में जाँच करवाई जाए तो कई और बड़े घोटाले सामने आ सकते है! कानून व्यवस्था भी अब राम भरोसे होती जा रही है! जिससे अपराध बढ़ते चले जा रहे है! - अजीत कांठेड़ कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीमच !     
     
    मामला 1 फर्जी खाते खोलकर करोड़ों का भ्रष्टाचार 
     घोटाला - मनासा तहसील की जालीनेर ग्राम पंचायत में सितंबर 2021 में मनरेगा योजना में ग्रामीणों के फर्जी खाते खोलकर करोडों के भ्रष्टाचार का मामला उजागर हुआ! जिम्मेदार अधिकारियों ने ग्रामीणों की शिकायत के बाद तत्कालिक ग्राम पंचायत सचिव को निलंबित कर जाँच में लीपापोती की गई! आज तक घोटाले की जाँच पूरी नहीं हुए! 
     
    मामला 2   जीवित लोगों को मृत बताकर लाखों का गबन 
    घोटाला - जावद जनपद की धारड़ी ग्राम पंचायत में पंचायत सचिव और रोजगार सहायक ने जीवित लोगो को मृत बताकर फर्जी आवेदन तैयार किए और फर्जी खाते खोलकर 12 लाख का गबन किया गया! जनवरी 2022 में मामला उजागर होने के बाद सहायक सचिव गिरफ्तार हुआ और आज तक आरोपी सचिव की गिरफ्तारी नहीं हो पाई!  - आकाश धारवे जनपद सीईओ जावद! 
     
    मामला 3  फर्जी खाते खोलकर 1 करोड़ का घोटाला 
    नगर परिषद जावद के ग्रेड 3 लिपिक पद पर रहे निलंबित कर्मचारी सत्येंद्र यादव ने शासकीय योजनाओं में लोगों को लाभ ना देते हुए तथा श्रम पोर्टल के माध्यम से हितग्राहियों की राशि में हेरफेर की है। उसने बड़ी ही चालाकी से अपने 73 खाता धारकों में 85 लाख 19 हजार रुपये राशि भेजी है। 
    मामला 4-
    नीमच वेयर हाउस से 4 ट्रक में भरकर पीडीएस (पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम) राशन निकला लेकिन सोसाइटी तक नहीं पहुंचा। इस मामले में पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। लेकिन राशन अब तक जब्त नहीं हो सका। ना ही पुलिस मुख्य आरोपी तक पहुंची और ना ही कोई विभागीय कार्रवाई हुई।
    मामला 5 - 
    िजले में कोरोना काल में लॉक डाउन के दौरान भी चोरी की वारदातें बढ़ी है। शहर में पिछले एक सप्ताह में व्यापारी प्रकाश मंडवारिया के साथ बेग लूटने की वारदात, कमल चौक पर पिंकी गर्ग के गले से चेन झपटने की वारदात भी हुई है। दुकानों के ताले तोड़ना, घर के बाहर से कार चोरी की घटना भी हो चुकी है।

  • घोटाले, भ्रष्टाचार और अपराध बढ़े : प्रभारी मंत्री  से नई विधा के तल्ख सवाल,उषा ठाकुर बोलीं दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

    NAI VIDHA   - नीमच
    घोटाले, भ्रष्टाचार और अपराध बढ़े
    शहर   - नीमच

    नीमच। जिले में इन दिनों भष्टाचार और अपराध बढ़ते दिख रहे है! दोषियों के खिलाफ कोई ठोस कार्यवाही नहीं होते हुए सिर्फ जांच के नाम पर लीपापोती दिखाई दे रही है! पिछले एक माह में नीमच जिले में गरीबों का राशन घोटाला, ग्राम पंचायत और नगर परिषद में शासन के लाखों रुपये का गबन और एक सप्ताह में नीमच शहर में लूट और चोरी की वारदातों ने शहरवासियों में खौफ पैदा कर दिया है! तो वही अपराधियों में पुलिस का खौफ ख़त्म होता दिखाई दे रहा है! 
     
    नीमच जिले के एक दिवसीय दौरे पर शनिवार को पहुंची पर्यटन संस्कृति, अध्यात्म मंत्री और जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री उषा ठाकुर से नई विधा टीम ने जिले की बिगड़ती व्यवस्थाओ को लेकर जब खास चर्चा की तो उन्होंने कहा की किसी भी दोषी को बक्शा नहीं जाएगा अगर कोई गलत कर रहा है तो तथ्य लाइए कार्यवाही होगी !  
     
    सवाल - सीएम शिवराज सिंह चौहान गरीबों के राशन को लेकर सख्त रुख दिखा रहे है! वहीं नीमच जिले में गरीबो को मिलने वाले राशन का बड़ा घोटाला सामने आया लेकिन किसी भी दोषी अधिकारी पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई ?
    जवाब - मामले में जांच चल रही है! कठोरतम कार्यवाही की जाएगी! किसी भी दोषी बक्शा नहीं जाएगा, मैं समीक्षा करुँगी !
     
    सवाल -  मनासा की पहले जालीनेर और फिर जावद की धारड़ी ग्राम पंचायत में फर्जीवाड़े और शासन के लाखो रूपये के गबन के मामले सामने आए! आखिर जिम्मेदार अधिकारी क्या कर रहे रहे ? 
    जवाब - दोनों जाँच निर्धारित समय सीमा में आपके समक्ष प्रस्तुत करुँगी! दोषी कोई भी हो उस पर कार्यवाही होगी! 
     
    सवाल - नीमच शहर में इन दिनों लूट और चोरी की वारदाते बढ़ने से आम शहरवासी दहशत में है ?
    जवाब - प्रशासन मुस्तैदी से काम करेगा ! जो अधिकारी ठीक से अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाएंगे उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी! 
     
    सवाल -   सरकारी योजनाओ में भष्टाचार बढ़ रहा है?
    जवाब - सरकारी योजनाओ में भष्टाचार और फर्जीवाड़ा करने वाले दण्डित होंगे! बस तथ्य लाइए कार्यवाही होगी!     
     
    राशन घोटाले मामले में मंत्री सकलेचा बोले।।अधिकारी की जिम्मेदारी ही मुख्य, जनता इंतजार करे दोषियों पर सख्त कार्यवाही होगी  
     
    जिले में राशन के बड़े घोटाले को लेकर केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने बातचीत में बताया की राशन घोटाले मामले में एफआईआर दर्ज हो गई! एफआईआर किन लोगों पर दर्ज की गई इसका मैं पता करूँगा! गरीबों तक राशन पहुंचाने के लिए कर्मचारी की तुलना में अधिकारी की मुख्य जिम्मेदारी होती है! मामला दर्ज होने के बाद जांच में 8 से 10 दिन लग जाते है! मैं पूरे मामले की विस्तृत जानकारी लूंगा! क्योकि सीएम साहब का स्पष्ट कहना की एक किलो राशन का हेरफेर करने वाले को भी बक्शा नहीं जायेगा! जनता इंतजार करे गरीबों का राशन घोटाला करने वाले सभी दोषियों पर सख्त कार्यवाही होगी !   
     
    राशन घोटाले में भाजपा से जुड़े लोग शामिल, भाजपा देते संरक्षण
    मध्य प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार आई है भष्टाचार और फर्जीवाड़े के मामले बड़े है और  राशन दुकाने अधिकतर भाजपा से जुड़े लोगो के हाथ में है इसलिए भाजपा के नेता इन लोगो को सरक्षण देते है और यह लोगो गरीबो का राशन बाटने की जगह घोटाला करने में लगे हुए है! हाल  ही में जावद विधानसभा की एक नगरपरिषद में ही दिवंगत आत्माओ को मिलने वाली सहायता राशि में एक करोड़ का घोटाला सामने आया! ऐसे अगर 6 और नगरपरिषद में जाँच करवाई जाए तो कई और बड़े घोटाले सामने आ सकते है! कानून व्यवस्था भी अब राम भरोसे होती जा रही है! जिससे अपराध बढ़ते चले जा रहे है! - अजीत कांठेड़ कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीमच !     
     
    मामला 1 फर्जी खाते खोलकर करोड़ों का भ्रष्टाचार 
     घोटाला - मनासा तहसील की जालीनेर ग्राम पंचायत में सितंबर 2021 में मनरेगा योजना में ग्रामीणों के फर्जी खाते खोलकर करोडों के भ्रष्टाचार का मामला उजागर हुआ! जिम्मेदार अधिकारियों ने ग्रामीणों की शिकायत के बाद तत्कालिक ग्राम पंचायत सचिव को निलंबित कर जाँच में लीपापोती की गई! आज तक घोटाले की जाँच पूरी नहीं हुए! 
     
    मामला 2   जीवित लोगों को मृत बताकर लाखों का गबन 
    घोटाला - जावद जनपद की धारड़ी ग्राम पंचायत में पंचायत सचिव और रोजगार सहायक ने जीवित लोगो को मृत बताकर फर्जी आवेदन तैयार किए और फर्जी खाते खोलकर 12 लाख का गबन किया गया! जनवरी 2022 में मामला उजागर होने के बाद सहायक सचिव गिरफ्तार हुआ और आज तक आरोपी सचिव की गिरफ्तारी नहीं हो पाई!  - आकाश धारवे जनपद सीईओ जावद! 
     
    मामला 3  फर्जी खाते खोलकर 1 करोड़ का घोटाला 
    नगर परिषद जावद के ग्रेड 3 लिपिक पद पर रहे निलंबित कर्मचारी सत्येंद्र यादव ने शासकीय योजनाओं में लोगों को लाभ ना देते हुए तथा श्रम पोर्टल के माध्यम से हितग्राहियों की राशि में हेरफेर की है। उसने बड़ी ही चालाकी से अपने 73 खाता धारकों में 85 लाख 19 हजार रुपये राशि भेजी है। 
    मामला 4-
    नीमच वेयर हाउस से 4 ट्रक में भरकर पीडीएस (पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम) राशन निकला लेकिन सोसाइटी तक नहीं पहुंचा। इस मामले में पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। लेकिन राशन अब तक जब्त नहीं हो सका। ना ही पुलिस मुख्य आरोपी तक पहुंची और ना ही कोई विभागीय कार्रवाई हुई।
    मामला 5 - 
    िजले में कोरोना काल में लॉक डाउन के दौरान भी चोरी की वारदातें बढ़ी है। शहर में पिछले एक सप्ताह में व्यापारी प्रकाश मंडवारिया के साथ बेग लूटने की वारदात, कमल चौक पर पिंकी गर्ग के गले से चेन झपटने की वारदात भी हुई है। दुकानों के ताले तोड़ना, घर के बाहर से कार चोरी की घटना भी हो चुकी है।

  • शहर: गणगौर मेले में उमड़ा आस्था का जनसैलाब,

    शहर:

    गणगौर मेले में उमड़ा आस्था का जनसैलाब,
  • शहर: अवैध शराब के साथ 5 धराए

    शहर:
  • शहर: अवैध शराब के साथ 5 धराए

    अवैध शराब के साथ 5 धराए
  • शहर: कुएं में शव तैरते हुए मिला

    शहर:
  • शहर: कुएं में शव तैरते हुए मिला

    कुएं में शव तैरते हुए मिला